PBKS ने MI को हराकर IPL 2025 के फाइनल में बनाई जगह

PBKS vs MI: फाइनल में पहुंचने की कहानी
PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2025 में फाइनल खेलने का सपना अब समाप्त हो चुका है। दूसरे क्वालिफायर में पंजाब किंग्स ने मुंबई को 5 विकेट से हराकर 11 साल बाद खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है। श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस जीत को मुंबई के हाथों से छीन लिया। अय्यर ने 41 गेंदों में 87 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए।
Trent Boult dropped Nehal Wadhera’s catch on 13 runs
Was it a catch or a match?#PBKSvMI #PBKSvsMI #MumbaiIndians #PunjabKings pic.twitter.com/ySolRyPxM6
— Aman Deep Saxena (@aman_saxena_03) June 1, 2025
हालांकि, ट्रेंट बोल्ट की एक गलती मुंबई इंडियंस के लिए महंगी साबित हुई। अय्यर और नेहल वढेरा ने चौथे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। लेकिन जब नेहल 13 रन पर थे, तब बोल्ट ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। यह गलती मुंबई के लिए बहुत भारी पड़ी। नेहल ने 29 गेंदों में 48 रन बनाए और अय्यर के साथ मिलकर मैच को मुंबई से दूर ले गए। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।