RCB ने IPL 2026 के घरेलू मैचों का स्थान घोषित किया
RCB के घरेलू मैचों की घोषणा
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL), जो दुनिया की सबसे सफल क्रिकेट लीगों में से एक मानी जाती है, इस महीने के अंत में शुरू होने जा रही है। होली के अवसर पर, डिफेंडिंग चैंपियन RCB के फैंस के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना आई है। टीम प्रबंधन ने मंगलवार को इस सीजन के लिए अपने घरेलू मैचों के स्थान की आधिकारिक घोषणा की है।
लंबे समय से यह चर्चा चल रही थी कि आरसीबी अपने मैच कहां खेलेगी, लेकिन अब स्थिति स्पष्ट हो गई है। रिपोर्टों के अनुसार, आरसीबी अपने सात घरेलू मैचों में से पांच मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी, जबकि शेष दो मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होंगे।
𝗪𝗲’𝗿𝗲 𝗰𝗼𝗺𝗶𝗻𝗴 𝗵𝗼𝗺𝗲. 🏟️❤️🥹
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 3, 2026
5️⃣ home games at the Chinnaswamy. ❤️🔥
2️⃣ in Raipur. 😎
Bengaluru, get ready. The champions return to entertain you! 👑🔥#PlayBold #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/WGBG8niDUv
चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ की घटना
भगदड़ में 11 लोगों की मौत
पिछले सीजन में खिताब जीतने के बाद जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ ने सभी को झकझोर दिया था, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद से इस मैदान पर कोई घरेलू मैच नहीं हुआ था। सुरक्षा कारणों से यह आशंका जताई जा रही थी कि आरसीबी को अपने पारंपरिक घरेलू मैदान से दूर रहना पड़ सकता है। लेकिन अब प्रबंधन ने पुष्टि की है कि सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए हैं।
कर्नाटक सरकार का विशेष आभार
कर्नाटक सरकार का विशेष आभार
आरसीबी प्रबंधन ने बताया कि कई महीनों की तैयारी और प्रशासन के साथ समन्वय के बाद यह निर्णय लिया गया है। क्लब ने कर्नाटक सरकार, कर्नाटक प्रदेश क्रिकेट संघ और कर्नाटक पुलिस का विशेष आभार व्यक्त किया है। इस बार छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी खास अवसर है, क्योंकि रायपुर में दो मुकाबलों की मेज़बानी मिलने से वहां के दर्शकों को डिफेंडिंग चैंपियन को अपने शहर में देखने का मौका मिलेगा।
IPL शेड्यूल में अपडेट
IPL शेड्यूल को लेकर अपडेट
आईपीएल 2026 के कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट आया है। रिपोर्ट के अनुसार, BCCI ने IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से करने का निर्णय लिया है, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मैच 31 मई को आयोजित होगा।
