WWE SmackDown 2025: जॉन सीना का धमाकेदार प्रदर्शन और मेन इवेंट में बवाल

SmackDown का पहला एपिसोड
SmackDown: WWE SummerSlam 2025 के बाद SmackDown का पहला एपिसोड शानदार रहा। शो में शुरू से लेकर अंत तक जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। जॉन सीना ने इस बार शो में अपनी छाप छोड़ी, और फैंस ने उन्हें जोरदार समर्थन दिया। इसके अलावा, अन्य रेसलर्स ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। विमेंस डिवीजन ने भी अपनी ताकत दिखाई। आइए, SmackDown के परिणामों पर नजर डालते हैं।
जॉन सीना का सैगमेंट
जॉन सीना ने SmackDown की शुरुआत की और मॉन्ट्रियल के फैंस की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे उनका करियर समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, उनका डर भी बढ़ता जा रहा है। सीना ने ब्रॉक लैसनर को भी संबोधित किया और कहा कि अब उन्हें सीना जैसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद लोगन पॉल ने एंट्री की और सीना का मजाक उड़ाने की कोशिश की, लेकिन सीना ने उन्हें बेवकूफ कहकर जवाब दिया। सीना और पॉल के बीच संभावित मैच की चर्चा भी हुई। मैकइंटायर ने अचानक सीना पर हमला किया, लेकिन कोडी रोड्स ने उनकी मदद की। सीना ने Clash in Paris में अपने और पॉल के बीच मैच का ऐलान किया।
मोटर सिटी मशीन गन्स का मैच और सैमी ज़ेन का मुकाबला
मोटर सिटी मशीन गन्स का मुकाबला MFT के टाला टोंगा और जेसी माटेओ के साथ हुआ। यह मैच शानदार रहा, जिसमें टोंगा ने भी दखल दिया। अंत में, टाला टोंगा ने क्रिस सेबिन को चोकस्लैम लगाकर जीत हासिल की। सोलो सिकोआ ने प्रोमो में अपनी तारीफ की और निक एल्डिस ने एंट्री की, जिसके बाद उनका सैमी ज़ेन के साथ मैच बुक हुआ।
सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सैमी को फैंस का जबरदस्त समर्थन मिला। दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंत में सैमी ने रोलअप के जरिए जीत दर्ज की।
शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस का सैगमेंट
शार्लेट ने एलेक्सा के लिए एक केक और खास तोहफा दिया, जिसमें चार्ली नाम की गुड़िया भी शामिल थी। चेल्सी ग्रीन और सीक्रेट हर्विस ने इस सैगमेंट में दखल दिया, जिसके बाद शार्लेट का मैच चेल्सी के साथ बुक हुआ।
शार्लेट और चेल्सी ग्रीन ने फैंस को एक शानदार मैच दिया, जिसमें सीक्रेट हर्विस ने दखल देने की कोशिश की। अंत में, फ्लेयर ने जीत हासिल की।
मेन इवेंट
लोगन पॉल और ड्रू मैकइंटायर का मुकाबला जॉन सीना और कोडी रोड्स के साथ हुआ। चारों रेसलर्स ने मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। पॉल और मैकइंटायर ने चीटिंग की कोशिश की, और अंत में पॉल ने सीना को लो-ब्लो मारा, जिससे मैच का अंत DQ से हुआ। रोड्स और मैकइंटायर के बीच रिंगसाइड में तगड़ा ब्रॉल हुआ।