WWE SmackDown: ब्रॉक लैसनर की वापसी और जॉन सीना का धमाकेदार मुकाबला

SmackDown का रोमांचक एपिसोड
SmackDown: WWE SmackDown का हालिया एपिसोड बेहद रोमांचक रहा। शिकागो में आयोजित इस शो ने दर्शकों को कई सरप्राइज दिए। तगड़े मुकाबले और शानदार सैगमेंट्स ने सभी का ध्यान खींचा। ब्रॉक लैसनर की वापसी ने माहौल को और भी गरम कर दिया। मेन इवेंट में एक बार फिर से जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। विमेंस डिवीजन ने भी अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। जॉन सीना ने शो में आकर चार चांद लगा दिए। अन्य रेसलर्स ने भी इवेंट को सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत की। आइए जानते हैं SmackDown के परिणामों के बारे में।
जॉन सीना का सैगमेंट और यूएस चैंपियनशिप मैच
SmackDown की शुरुआत जॉन सीना ने की। फैंस ने उनके लिए थैंक यू के चैंट्स किए। सीना ने कहा कि वह बिना किसी योजना के आए हैं और फैंस के साथ मस्ती करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि यह उनका शिकागो में ब्लू ब्रांड में आखिरी प्रदर्शन है। सीना ने 23 साल पहले शिकागो में अपने डेब्यू का जिक्र किया। इसी बीच सैमी ज़ेन ने एंट्री की और सीना को यूएस चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी, जिसे सीना ने स्वीकार कर लिया।
CHALLENGE ACCEPTED! 🔥 pic.twitter.com/t3PskzUQh3
— WWE (@WWE) September 6, 2025
सैमी ज़ेन और जॉन सीना का मुकाबला
सैमी ज़ेन और जॉन सीना के बीच यूएस चैंपियनशिप मैच हुआ। दोनों ने दर्शकों को एक बेहतरीन मुकाबला दिया। रिंग में कई शानदार मूव्स देखने को मिले, खासकर सीना ने प्रभावित किया। दोनों रेसलर्स हार मानने को तैयार नहीं थे। अंत में, ब्रॉक लैसनर ने वापसी कर मैच में दखल दिया। उन्होंने पहले सैमी को एक एफ-5 लगाया और फिर सीना को दो एफ-5 देकर उनकी हालत खराब कर दी।
THE BEAST HAS BEEN UNLEASHED!!! 😤 pic.twitter.com/MHNdAuLrJY
— WWE (@WWE) September 6, 2025
डेमियन प्रीस्ट का मैच
इस शो में डेमियन प्रीस्ट का मुकाबला एलिस्टर ब्लैक के साथ हुआ। ब्लैक ने मैच शुरू होने से पहले ही प्रीस्ट पर हमला कर दिया। दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला। मैच में ब्लैक का दबदबा रहा। प्रीस्ट ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए। अंत में, एलिस्टर ने रेफरी को पकड़कर प्रीस्ट के सामने धकेल दिया और फिर ब्लैक मॉस मूव लगाकर जीत हासिल की।
.@Aleister_Blxck is gonna be feeling that one for days 😬 pic.twitter.com/uG16cGAAsH
— WWE (@WWE) September 6, 2025
विमेंस यूएस चैंपियनशिप मैच
जूलिया ने मीचीन के खिलाफ विमेंस यूएस चैंपियनशिप का बचाव किया। पिछले हफ्ते ही इस मैच का ऐलान किया गया था। दोनों के बीच एक शानदार मुकाबला हुआ। मैच में कियाना जेम्स ने भी दखल दिया, जिसका फायदा जूलिया को मिला। उन्होंने अपना फिनिशिंग मूव मीचीन पर लगाकर टाइटल को रिटेन किया।
.@kianajames_wwe made sure to get some payback 😤 pic.twitter.com/QRWUA5YljT
— WWE (@WWE) September 6, 2025
मेन इवेंट
सैथ रॉलिंस ने फैंस के बीच से एंट्री की और सीएम पंक का मजाक बनाया। उन्होंने बैकी लिंच की तारीफ की और उन्हें इंट्रोड्यूस किया। बैकी ने रिंग में आकर पंक और शिकागो का मजाक उड़ाया। फैंस ने एजे ली के चैंट्स किए। पंक ने एंट्री की और कहा कि वह बैकी की हालत खराब कर सकते हैं। बैकी ने पंक को थप्पड़ मारकर उनका मजाक उड़ाया। पंक ने कहा कि वह किसी महिला पर हाथ नहीं उठाते हैं। इसके बाद एजे ली ने वापसी की और बैकी की जमकर पिटाई की। फैंस ली को देखकर बहुत खुश हुए।
Chicago's very own @cmpunk has arrived!!! 💪 pic.twitter.com/Zo6uHb8Njg
— WWE (@WWE) September 6, 2025
AJ LEE IS BACK!!!!! 🙌 pic.twitter.com/UPsT7EcVdE
— WWE (@WWE) September 6, 2025