IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराया
हाई-स्कोरिंग मुकाबला
IPL 2026 का 21वां मैच 13 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया। इस मैच में प्रफुल्ल हिंगे ने अपने IPL करियर की शुरुआत की और शानदार प्रदर्शन करते हुए गेम-चेंजर साबित हुए। SRH ने इस मुकाबले को 57 रन से जीतकर अपनी स्थिति मजबूत की।
SRH की बल्लेबाजी
टॉस हारने के बाद SRH को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला, लेकिन शुरुआत में उनकी गति धीमी रही। पावरप्ले में टीम ने 1 विकेट खोकर 51 रन बनाए। इसके बाद, राजस्थान के गेंदबाजों पर आक्रमण करते हुए, हैदराबाद ने 7 से 15 ओवर के बीच केवल 2 विकेट खोकर 103 रन बनाए। डेथ ओवरों में भी SRH ने अपनी रफ्तार बनाए रखी और 16 से 20 ओवर के बीच 3 विकेट खोकर 62 रन जोड़े। अंत में, SRH ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
https://twitter.com/SunRisers/status/2043719496196903098
SRH की ओर से कप्तान ईशान किशन ने 91 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा, हेनरिक क्लासेन ने 40 रन और नीतीश कुमार रेड्डी ने 28 रन का योगदान दिया। राजस्थान की गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए, जबकि संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग ने 1-1 विकेट हासिल किया।
अपडेट जारी है...
