अक्षर पटेल की शानदार फील्डिंग ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में बटोरीं सुर्खियां
T20 वर्ल्ड कप 2026 में अक्षर पटेल का कमाल
T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने मुंबई में T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में दो अद्भुत कैच लेकर सभी का ध्यान खींचा। पहले कैच में, उन्होंने कप्तान हैरी ब्रूक को 6 गेंदों पर 7 रन पर आउट किया। जसप्रीत बुमराह ने ऑफ स्टंप के बाहर एक धीमी गेंद फेंकी, जिसे ब्रूक ने गलत तरीके से खेला।
अक्षर, जो कवर क्षेत्र में थे, तेजी से दौड़े और एक शानदार डाइव लगाकर कैच लपक लिया। दूसरे कैच में, उन्होंने अर्शदीप सिंह की फुल टॉस पर विल जैक्स का एक जादुई कैच लिया, जो डेविड मिलर की याद दिलाता है। अक्षर ने काफी दूर दौड़कर हाथ फैलाए और चलते-चलते गेंद को पकड़ लिया। इसके बाद, जब उनका संतुलन बिगड़ने लगा, तो उन्होंने शिवम दुबे को गिरते-गिरते गेंद थमा दी, जो मदद के लिए आए थे।
"Bapu tari fielding kamal che!" 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 5, 2026
Out of words for that sensational catch by Axar Patel to end Harry Brook’s stay at the crease! 👏
Catch of the tournament? 🤔
ICC Men’s #T20WorldCup | Semi-final 2 | #INDvENG | LIVE NOW 👉 https://t.co/L2OuYBUDbL pic.twitter.com/qFwnou3pCo
पहली कैच
इंग्लैंड की पारी के चौथे ओवर की पहली गेंद पर भारत को दूसरी सफलता मिली। जसप्रीत बुमराह ने धीमी गेंद फेंकी, जिसे हैरी ब्रूक ने गलत तरीके से खेला। गेंद पॉइंट के ऊपर से निकलकर पीछे जा रही थी। अक्षर पटेल तेजी से दौड़े और कंधे के ऊपर से गिरते ही शानदार कैच लपका। यह कैच खचाखच भरे स्टेडियम में लिया गया था।
Axar Patel! How have you done that? 😲
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 5, 2026
The catch may go down as Shivam Dube's but Bapu's brilliance made it all happen! 👏
ICC Men’s #T20WorldCup | Semi-final 2 | #INDvENG | LIVE NOW 👉 https://t.co/L2OuYBUDbL pic.twitter.com/jwwtzjMFxT
दूसरी कैच
तीन लगातार वाइड गेंदें फेंकने के बाद अर्शदीप ने एक बार फिर वाइड यॉर्कर फेंकने की कोशिश की, लेकिन गेंद ऑफ स्टंप के बाहर लो फुल टॉस थी। जैक्स ने उस पर बल्ला घुमाया और गेंद स्वीपर कवर के बाहर चली गई। अक्षर अपनी बाईं ओर दौड़े, हाथ फैलाए और चलते-चलते गेंद को पकड़ लिया। उन्हें तुरंत एहसास हुआ कि उनका मोमेंटम उन्हें रस्सियों के पार ले जाएगा, इसलिए उन्होंने गेंद शिवम दुबे को फेंकी, जो मदद के लिए आए थे।
We're witnessing an Axar Patel masterclass in the field! 🫡
— BCCI (@BCCI) March 5, 2026
Another 𝗯𝗹𝗶𝗻𝗱𝗲𝗿 𝗼𝗳 𝗮 𝗴𝗿𝗮𝗯 to break the partnership 👏
Wicket No. 5️⃣
Updates ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvIND pic.twitter.com/OjR805VIlk
