अफगानिस्तान के भारत दौरे का कार्यक्रम घोषित, रोहित और विराट की वापसी
अफगानिस्तान का भारत दौरा
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में अफगानिस्तान के भारत दौरे का पूरा कार्यक्रम जारी किया है। इस दौरे में एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैचों की श्रृंखला का आयोजन होगा। आईपीएल 2026 के समाप्त होने के तुरंत बाद होने वाली इस श्रृंखला से भारतीय टीम 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी शुरू करेगी।
रोहित और विराट की वापसी
इस दौरे की एक खास बात यह है कि भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर से भारतीय जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे। टी20 विश्व कप 2026 और आईपीएल के बाद यह उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति होगी। सीमित प्रारूप में उनके अनुभव को देखते हुए, टीम प्रबंधन इस श्रृंखला को विश्व कप 2027 की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण मान रहा है।
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) March 2, 2026
Here's a look at the schedule for Afghanistan Men’s Team’s tour of India in June 2026 🗓️
Details ▶️ https://t.co/OkJVip4AhJ#TeamIndia | #INDvAFG pic.twitter.com/CQhIliTf2E
पिछला टेस्ट मुकाबला
8 साल पहले खेला गया था मैच
भारत और अफगानिस्तान के बीच पिछला टेस्ट मैच 2018 में हुआ था, जिसमें भारत ने पारी और 262 रन से जीत हासिल की थी। उस मैच में शिखर धवन ने शतक बनाया था और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। उस समय टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे कर रहे थे। अब लगभग आठ साल बाद दोनों टीमों के बीच फिर से टेस्ट मुकाबला होने जा रहा है।
IND vs AFG 2026: पूरा शेड्यूल
IND vs AFG 2026: पूरा शेड्यूल
एकमात्र टेस्ट: 6-10 जून, मुल्लांपुर, सुबह 9:30 बजे
पहला वनडे: 14 जून, धर्मशाला, दोपहर 1:30 बजे
दूसरा वनडे: 17 जून, लखनऊ, दोपहर 1:30 बजे
तीसरा वनडे: 20 जून, चेन्नई, दोपहर 1:30 बजे
रोहित और विराट का प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे 'रोको'
रोहित शर्मा और विराट कोहली को आखिरी बार जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला में खेलते हुए देखा गया था। उस श्रृंखला में रोहित ने तीन मैचों में कुल 61 रन बनाए, जबकि विराट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 240 रन बनाए। इसके बावजूद भारतीय टीम श्रृंखला 1-2 से हार गई थी। भारत ने केवल वडोदरा में खेला गया पहला वनडे चार विकेट से जीता था।
विश्व कप 2027 की तैयारी
विश्व कप 2027 की तैयारी की शुरुआत
अफगानिस्तान के खिलाफ यह घरेलू श्रृंखला भारतीय टीम के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन की नजर 2027 वनडे विश्व कप पर है, जो अक्टूबर-नवंबर 2027 में खेला जाएगा। ऐसे में अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं के संयोजन को परखने का यह अच्छा अवसर होगा.
