अर्शदीप सिंह ने प्रियांश आर्या का मजाक उड़ाया, विवाद फिर से गरमाया
अर्शदीप सिंह और प्रियांश आर्या:
भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह हाल के दिनों में काफी चर्चा में हैं। जब से उन्होंने समरीन कौर को अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में पेश किया है, तब से उनकी लोकप्रियता आसमान छू रही है।
हाल ही में, उन्होंने भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे तिलक वर्मा का मजाक उड़ाया था, जो कि रंगभेद से संबंधित था। अब उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी प्रियांश आर्या को भी निशाना बनाया है, जिससे फैंस में नाराजगी फैल गई है।
अर्शदीप सिंह ने प्रियांश आर्या का मजाक उड़ाया
दिल्ली के प्रियांश आर्या, जो पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं, आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 24 वर्षीय इस बल्लेबाज ने 29 मैचों में 800 से अधिक रन बनाए हैं।
हालांकि, हाल ही में अर्शदीप ने एक वीडियो में प्रियांश की मुस्कान और दांतों का मजाक उड़ाया, जिससे प्रियांश असहज महसूस करते दिखे।
प्रियांश आर्या को किया मॉक
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अर्शदीप प्रियांश की मुस्कान पर टिप्पणी करते हुए कहते हैं, "कितना प्यारा है यार! अपनी मुस्कान दिखाओ। अपने दाँत दिखाओ।"
इस पर प्रियांश असहज होकर फोन देखने लगे और अपने होंठों को दबाने लगे ताकि अर्शदीप उनका मजाक न बना सकें। प्रियांश के दांतों के बीच गैप है, और इसी पर अर्शदीप ने मजाक किया। इस व्यवहार से कई फैंस नाराज हुए और उन्होंने अर्शदीप को अपने व्यवहार में सुधार लाने की सलाह दी।
Another gem by lowlife bully Arshdeep Singh. This time he throws his own team-mate under the bus in the name of ‘Joke & Fun’.
Take a look at this video. He thrives on other people’s vulnerabilities. He is making fun of Priyansh Arya’s insecurities about his teeth (he has gaps in… pic.twitter.com/umHny0B9qF— Tech-Knight ® (@TechWiz97) May 21, 2026
