आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की हार के 5 प्रमुख कारण
मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 सफर समाप्त
नई दिल्ली - मुंबई इंडियंस (एमआई) का आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना अब समाप्त हो चुका है। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हार के बाद टीम के लिए अंतिम चार में जगह बनाना संभव नहीं रहा। आइए जानते हैं उन 5 कारणों के बारे में, जिनकी वजह से इस सीजन मुंबई इंडियंस की स्थिति खराब हुई।
सूर्यकुमार यादव का खराब प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव का फॉर्म बेहद खराब रहा। उन्होंने 11 पारियों में केवल 195 रन बनाए, जिससे उनकी बल्लेबाजी औसत महज 17.72 रह गई। इस सीजन में सूर्यकुमार ने केवल एक अर्धशतक ही बनाया है।
जसप्रीत बुमराह का निराशाजनक प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह, जो मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण का मुख्य आधार हैं, इस सीजन में केवल 3 विकेट ही ले सके हैं। उनका इकोनॉमी रेट 8.51 रहा, जो टीम की असफलता का एक बड़ा कारण बना।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल
हार्दिक पांड्या की कप्तानी भी इस सीजन में आलोचना का विषय रही। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से ही प्रभावी प्रदर्शन नहीं किया। सही प्लेइंग इलेवन का चयन और गेंदबाजी में बदलाव के निर्णय भी टीम के लिए फायदेमंद नहीं रहे।
स्पिनर की कमी
इस सीजन मुंबई इंडियंस को एक अच्छे स्पिनर की कमी महसूस हुई। अल्लाह गजनफर ने उम्मीदों पर खरा उतरने में असफल रहे और महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट नहीं ले सके। मिचेल सैंटनर की चोट ने भी टीम को नुकसान पहुंचाया।
मिडिल ऑर्डर की कमजोरी
मुंबई इंडियंस का मिडिल ऑर्डर इस बार कमजोर साबित हुआ। सूर्यकुमार के अलावा हार्दिक, नमन धीर और विल जैक्स का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने भी कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ा।
