आईसीसी महिला ओडीआई विश्व कप 2025: शेड्यूल, स्थल, लाइव स्ट्रीमिंग और मैच समय

आईसीसी महिला ओडीआई विश्व कप 2025 की तैयारियाँ

आईसीसी महिला ओडीआई क्रिकेट विश्व कप 2025 के आयोजन की तैयारियाँ तेजी से चल रही हैं और इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका के मैदानों पर आयोजित होगा। क्रिकेट विशेषज्ञ इस प्रतियोगिता का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि उनका मानना है कि यह कई रिकॉर्ड तोड़ने और नए स्थापित करने का अवसर प्रदान करेगा।
खेल प्रेमियों में इस टूर्नामेंट को लेकर उत्साह है। वे जानना चाहते हैं कि इसमें कितनी टीमें भाग लेंगी, मैच किस स्थान पर होंगे और प्रसारण का समय क्या होगा।
इस लेख में हम आपको आईसीसी महिला ओडीआई क्रिकेट विश्व कप 2025 से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करेंगे, जिसमें भाग लेने वाली टीमों और मैच स्थलों की जानकारी शामिल है।
मैच स्थल
इन मैदानों में खेला जाएगा ICC Women’s ODI World Cup 2025

इस टूर्नामेंट की मेज़बानी भारत के पास थी, लेकिन जब भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान नहीं गई, तो पाकिस्तान ने भी भारत में आईसीसी टूर्नामेंट आयोजित करने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों क्रिकेट बोर्डों ने यह तय किया कि आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच मुकाबले न्यूट्रल स्थल पर होंगे।
चूंकि भारत मेज़बान था, पाकिस्तान ने भारतीय मैदानों पर खेलने से मना कर दिया और अब उनकी टीम सभी मैच कोलंबो में खेलेगी। यदि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुँचता है, तो वह भी कोलंबो में खेला जाएगा।
बीसीसीआई ने बेंगलुरु, इंदौर, कोलंबो और विशाखापट्टनम को मैदान के रूप में चुना है। इन स्थलों पर बल्लेबाजी करना आसान होता है, जिससे बड़े स्कोर बनने की संभावना है।
बैंगलुरु के मैदान पर संशय
बैंगलुरु के मैदान के ऊपर बना हुआ है संशय
बीसीसीआई ने बैंगलुरु के मैदान को चयनित किया है। यदि पाकिस्तान फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं करता है, तो फाइनल इसी मैदान पर होगा।
हालांकि, आईपीएल 2025 के बाद बैंगलुरु स्टेडियम में हुई भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद कोर्ट ने इस मैदान को अमान्य घोषित कर दिया। कर्नाटक सरकार ने नया स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया है। यदि यह मैदान फिट नहीं है, तो मैच कहाँ आयोजित होंगे, इसकी जानकारी अभी तक नहीं है।
टीमों की संख्या
कुल 8 टीमें लेंगी ICC Women’s ODI World Cup 2025 में हिस्सा
इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग लेंगी। भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें शामिल होंगी।
यह टूर्नामेंट राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें सभी टीमों को ग्रुप स्टेज में 7-7 मैच खेलने होंगे। शीर्ष 4 टीमों के बीच सेमीफाइनल खेले जाएंगे और विजेता 2 नवंबर को फाइनल में आमने-सामने होंगे।
ICC Women’s ODI World Cup 2025 का पूरा शेड्यूल
ICC Women’s ODI World Cup 2025 का पूरा शेड्यूल
- 30 सितंबर – भारत बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे
- 1 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – इंदौर – दोपहर 3 बजे
- 2 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
- 3 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे
- 4 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
- 5 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
- 6 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – इंदौर – दोपहर 3 बजे
- 7 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – गुवाहाटी – दोपहर 3 बजे
- 8 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
- 9 अक्टूबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – विशाखापट्टनम – दोपहर 3 बजे
- 10 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – विशाखापट्टनम – दोपहर 3 बजे
- 11 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – गुवाहाटी – दोपहर 3 बजे
- 12 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – विशाखापट्टनम – दोपहर 3 बजे
- 13 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – विशाखापट्टनम – दोपहर 3 बजे
- 14 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
- 15 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
- 16 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – विशाखापट्टनम – दोपहर 3 बजे
- 17 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
- 18 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
- 19 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड – इंदौर – दोपहर 3 बजे
- 20 अक्टूबर – श्रीलंका बनाम बांग्लादेश – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
- 21 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
- 22 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड – इंदौर – दोपहर 3 बजे
- 23 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड – गुवाहाटी – दोपहर 3 बजे
- 24 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
- 25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – इंदौर – दोपहर 3 बजे
- 26 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – गुवाहाटी – सुबह 11 बजे
- 26 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश – बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे
- 29 अक्टूबर – सेमीफाइनल 1 – गुवाहाटी/कोलंबो – दोपहर 3 बजे
- 30 अक्टूबर – सेमीफाइनल 2 – बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे
- 2 नवंबर – फाइनल – कोलंबो/बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे
प्रसारण जानकारी
यहाँ पर प्रसारित होगा ICC Women’s ODI World Cup 2025
इस टूर्नामेंट का डिजिटल प्रसारण जियो हॉटस्टार पर होगा। जियो-हॉटस्टार ने 2031 तक आईसीसी टूर्नामेंट के प्रसारण का करार किया है। इसके अलावा, स्टार स्पोर्ट्स पर भी इसे टेलीकास्ट किया जाएगा।