इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया में नया बदलाव, दिल्ली कैपिटल्स की स्पिनर को मिला मौका

टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा

टीम इंडिया: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली है। इस दौरे की शुरुआत इस महीने से होने वाली है। इसी बीच, टीम में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की एक प्रमुख स्पिनर को मौका दिया गया है।
टीम इंडिया इस दौरे के लिए पूरी तरह से तैयार है। आइए जानते हैं कि इंग्लैंड दौरे के दौरान टीम में क्या बदलाव हुआ है और किस खिलाड़ी को मौका मिला है।
नया खिलाड़ी टीम में शामिल
इस खिलाड़ी को मिला मौका
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का पहले ही ऐलान किया गया था, लेकिन अब इसमें एक बड़ा बदलाव किया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए महिला टीम का ऐलान पहले ही हो चुका था।
यह टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और एकदिवसीय सीरीज खेलेगी। इस बीच, महिला टीम के टी20 स्क्वॉड में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की स्पिनर राधा यादव को शामिल किया गया है।
टीम से बाहर होने वाले खिलाड़ी
ये खिलाड़ी हुई टीम से बाहर
जिस टीम का ऐलान इंग्लैंड के खिलाफ किया गया था, उसमें शुचि उपाध्याय का नाम था। लेकिन मुकाबले से पहले उन्हें शिन इंजरी हो गई, जिसके कारण राधा यादव को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है।
राधा यादव ने अब तक कुल 84 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 81 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 6.62 की इकॉनमी से 97 विकेट लिए हैं।
टी20 के लिए नई स्क्वॉड
टी20 के लिए नई स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, राधा यादव.
कब और कहां होंगे मुकाबले
कब कहां मुकाबले
Team India’s (Senior Women) tour of England, 2025 | |||||
S. No. | Date | Time | Match | Venue | |
1 | Sat | 28-Jun-25 | 7 PM IST | 1st T20I | Trent Bridge, Nottingham |
2 | Tue | 01-Jul-25 | 11 PM IST | 2nd T20I | Seat Unique Stadium, Bristol |
3 | Fri | 04-Jul-25 | 11:05 PM IST | 3rd T20I | Kennington Oval, London |
4 | Wed | 09-Jul-25 | 11 PM IST | 4th T20I | Old Trafford, Manchester |
5 | Sat | 12-Jul-25 | 11:05 PM IST | 5th T20I | Edgbaston, Birmingham |