एशिया कप 2025 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

टीम इंडिया का स्क्वाड एशिया कप 2025 के लिए: एशिया कप के 17वें संस्करण की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, भारत की टीम के चयन को लेकर भी रिपोर्ट्स आनी शुरू हो गई हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड तय कर लिया है, जिसमें पूर्व कप्तान एमएस धोनी को अंकल कहने वाले एक खिलाड़ी का नाम भी शामिल है। आइए, इस टीम के संभावित सदस्यों पर नजर डालते हैं।
एशिया कप 2025 की तारीखों की घोषणा
एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से यूएई में होगी, और इसका फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। इस बार का एशिया कप टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कुल 8 टीमें भाग लेंगी। भारतीय टीम अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी।
एशिया कप 2025 का पूरा शेड्यूल यहाँ है pic.twitter.com/YLYw0fLnM1
— Johns. (@CricCrazyJohns) 26 जुलाई 2025
टीम में शामिल खिलाड़ी
रिपोर्ट के अनुसार, एशिया कप 2025 के लिए भारत की टीम में कप्तान सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, रियान पराग, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर और जितेश शर्मा का नाम शामिल है। हालांकि, आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
यह भी पढ़ें: पंत ही नहीं, ये 3 भारतीय खिलाड़ी भी बहादुरी की मिसाल, मैदान पर लहूलुहान हालत में भी नहीं मानी हार
धोनी से खास रिश्ता रखने वाला खिलाड़ी
जिस खिलाड़ी का एमएस धोनी से खास रिश्ता है, वह रियान पराग हैं। रियान के पिता पराग दास, धोनी के साथ रणजी ट्रॉफी में खेल चुके हैं, जिससे दोनों के बीच चाचा-भतीजे जैसा रिश्ता बन गया है। धोनी की उम्र 44 वर्ष है, जबकि रियान की उम्र 23 वर्ष है।
एशिया कप 2025 के लिए संभावित टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, रियान पराग, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर और जितेश शर्मा (विकेटकीपर)।
नोट: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यही टीम चुने जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: IPL प्रदर्शन देखकर कोच गंभीर ने इस बल्लेबाज को दिया था इंग्लैंड टेस्ट में मौका, अब यही बना सीरीज हार का विलेन