ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डेमियन मार्टिन अस्पताल में भर्ती, स्थिति गंभीर
डेमियन मार्टिन की गंभीर स्थिति
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डेमियन मार्टिन की स्थिति गंभीर है। बुधवार, 31 दिसंबर को क्रिकेट की दुनिया में एक दुखद समाचार आया। 54 वर्षीय मार्टिन को मेनिन्जाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहाँ वे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। उन्हें डॉक्टर्स ने इंडस कोमा में रखा है।
मार्टिन की स्थिति को लेकर उनके फैंस चिंतित हैं, क्योंकि वे ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास के एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 14 वर्षों तक अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए खेला।
मेनिन्जाइटिस: एक गंभीर बीमारी
डेमियन मार्टिन की स्थिति गंभीर

मार्टिन को 26 दिसंबर को बीमारी का सामना करना पड़ा और उनकी स्थिति मंगलवार को गंभीर हो गई। मेनिन्जाइटिस एक गंभीर स्थिति है जिसमें दिमाग और रीढ़ की हड्डी को ढकने वाली झिल्लियों में सूजन आ जाती है। यह सूजन आमतौर पर संक्रमण के कारण होती है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, गर्दन में अकड़न और उल्टी शामिल हैं।
डेमियन मार्टिन के करीबी दोस्त और पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा, "उन्हें बेहतरीन इलाज मिल रहा है और उनके परिवार को पता है कि बहुत से लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।"
डेमियन मार्टिन का क्रिकेट करियर
ऑस्ट्रेलिया के लिए डेमियन मार्टिन का करियर रहा शानदार
डेमियन मार्टिन को क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उन्होंने 1992 से 2006 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट मैच खेले। 2000 में उन्हें टीम में वापस बुलाया गया और वे स्टीव वॉ की शक्तिशाली टीम के अहम खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 2006 में एशेज सीरीज के बीच में संन्यास लिया।
मार्टिन 2003 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने भारत के खिलाफ फाइनल में 88 रन बनाए थे। उनके वनडे करियर में 5346 रन शामिल हैं।
