कोहली ने IPL में 66वीं फिफ्टी लगाई, बेंगलुरु का लक्ष्य 206 रन
गुजरात ने आरसीबी को दिया 206 रन का लक्ष्य
RCB Vs GT, बेंगलुरु: विराट कोहली ने IPL में अपनी 66वीं अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 81 रन बनाकर आउट हुए। उनके साथी देवदत्त पडीक्कल ने भी 20 गेंदों में फिफ्टी बनाई। बेंगलुरु ने 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओवर में 3 विकेट पर 158 रन बना लिए हैं। सिराज ने जैकब बेथेल को आउट किया, जबकि राशिद खान ने पडीक्कल को 55 रन पर बोल्ड किया। जेसन होल्डर ने कोहली को पवेलियन भेजा।
कोहली IPL में 300 छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले रोहित शर्मा और क्रिस गेल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा, कोहली टूर्नामेंट में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने रबाडा की गेंद पर बाउंड्री लगाकर यह माइलस्टोन पूरा किया। शुक्रवार को गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन के शतक की मदद से आरसीबी को 206 रन का लक्ष्य दिया। सुदर्शन ने 58 गेंदों में 100 रन बनाए।
