जैमी स्मिथ ने भारत के खिलाफ बनाया सबसे तेज टेस्ट शतक

भारत के खिलाफ टेस्ट में जैमी स्मिथ का तूफानी शतक
इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां एजबेस्टन में 5 टेस्ट मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला चल रहा है। पहले दो दिन में भारतीय टीम ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन तीसरे दिन इंग्लैंड ने बैक टू बैक दो विकेट खो दिए। एक समय पर इंग्लैंड ने 84 रनों पर अपने शीर्ष 5 बल्लेबाजों को खो दिया था। ऐसे में युवा बल्लेबाज जैमी स्मिथ ने क्रीज पर आकर वनडे शैली में बल्लेबाजी करते हुए तूफानी शतक जड़ दिया।
जैमी स्मिथ ने 80 गेंदों में शतक पूरा किया और हैरी ब्रूक के साथ मिलकर 170 रनों की साझेदारी की। ब्रूक इस समय 93 रनों पर नाबाद हैं। स्मिथ ने भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बनकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया। वर्तमान में एजबेस्टन में मुकाबले का तीसरा दिन चल रहा है, जहां इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर 256 रन बना लिए हैं, जबकि वह भारत के 587 रनों से 331 रन पीछे है.
भारत के खिलाफ सबसे तेज टेस्ट शतक का रिकॉर्ड
जैमी स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने कामरान अकमल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2006 में 81 गेंदों पर लाहौर में शतक बनाया था। इस सूची में पहले स्थान पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 2012 में पर्थ में केवल 69 गेंदों में शतक जड़ा था।
Jamie Smith is something else 😅 pic.twitter.com/L3ND8ze2L7
— England Cricket (@englandcricket) July 4, 2025
भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे तेज शतक की सूची
69 गेंदें - डेविड वार्नर, पर्थ, 2012
75 गेंदें - एबी डिविलियर्स, सेंचुरियन, 2011
78 गेंदें - शाहिद अफरीदी, लाहौर, 2006
80 गेंदें - जैमी स्मिथ, बर्मिंघम, 2025*
81 गेंदें - कामरान अकमल, लाहौर, 2006
इंग्लैंड के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड
जैमी स्मिथ इंग्लैंड के लिए संयुक्त रूप से सबसे तेज टेस्ट शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने एजबेस्टन में 80 गेंदों में शतक बनाया। हैरी ब्रूक भी 80 गेंदों में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ चुके हैं। इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड गिल्बर्ट जोसेफ के नाम है, जिन्होंने 1902 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।
Delivering on his incredible talent! 😍
Sensational from Jamie Smith! 🙌@IGcom | 🏴 #ENGvIND 🇮🇳 pic.twitter.com/jJoCMGn89O
— England Cricket (@englandcricket) July 4, 2025
इंग्लैंड के लिए सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)
76 गिल्बर्ट जेसप बनाम ऑस्ट्रेलिया द ओवल 1902
77 जॉनी बेयरस्टो बनाम न्यूजीलैंड ट्रेंट ब्रिज 2022
80 हैरी ब्रूक बनाम पाक रावलपिंडी 2022
80 जेमी स्मिथ बनाम इंडिया एजबेस्टन 2025 *
85 बेन स्टोक्स बनाम न्यूजीलैंड लॉर्ड्स 2015
जैमी स्मिथ: एक युवा प्रतिभा
जैमी स्मिथ इंग्लैंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिनकी उम्र केवल 24 वर्ष है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टेस्ट में खेलने का मौका मिला। उन्होंने 2024 में अपने करियर की शुरुआत की थी और अब तक 12 टेस्ट मैचों में 19 पारियों में 51.69 की औसत से 827 रन बनाए हैं। यह उनका दूसरा टेस्ट शतक है, और उन्होंने अब तक 4 अर्धशतक भी बनाए हैं। वहीं, वनडे में उन्होंने 13 मैचों में एक अर्धशतक के साथ 258 रन बनाए हैं.