टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी, जानें भारत के मैचों की तारीखें
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आधिकारिक शेड्यूल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत और ग्रुप विवरण
T20 World Cup 2026 : भारत और श्रीलंका द्वारा आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट का शेड्यूल 25 नवंबर को सार्वजनिक किया गया। फैंस लंबे समय से इस शेड्यूल का इंतजार कर रहे थे।
इस बार टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होगा और फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। कुल 20 टीमें एक महीने तक प्रतिस्पर्धा करेंगी।
टीमों का विभाजन
इस बार 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड्स शामिल हैं। ग्रुप B में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और ओमान हैं। ग्रुप C में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, इटली, बांग्लादेश और नेपाल हैं। अंत में ग्रुप D में दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा हैं।
भारत के मैचों की तारीखें
भारत का पहला मैच 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ मुंबई में होगा। इसके बाद, 12 फरवरी को नामीबिया से दिल्ली में, 15 फरवरी को पाकिस्तान से कोलंबो में और 18 फरवरी को नीदरलैंड से अहमदाबाद में मुकाबला होगा।
भारत के ग्रुप मैचों की जानकारी:
| तारीख | प्रतिद्वंदी टीम | स्थान |
|---|---|---|
| 7 फरवरी 2026 | यूएसए | मुंबई |
| 12 फरवरी 2026 | नामीबिया | दिल्ली |
| 15 फरवरी 2026 | पाकिस्तान | कोलंबो |
| 18 फरवरी 2026 | नीदरलैंड | अहमदाबाद |
