टीम इंडिया को बड़ा झटका: अंतिम दो टी20 से बाहर हुआ प्रमुख बल्लेबाज
टीम इंडिया को बड़ा झटका
टीम इंडिया को बड़ा झटका: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टी20 सीरीज में भारत ने पहले तीन मैच जीतकर 3-0 की बढ़त बना ली है।
हालांकि, अंतिम दो टी20 मैचों से पहले टीम को एक बुरी खबर मिली है, क्योंकि एक प्रमुख बल्लेबाज बाहर हो गया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो टी20 से बाहर हुआ बल्लेबाज
जब बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया था, तब बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को शामिल किया गया था। लेकिन उन्हें पेट में चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। इस वजह से वह पहले तीन मैचों में नहीं खेल पाए।
हालांकि, उनकी रिकवरी अच्छी चल रही थी और उम्मीद थी कि वह अंतिम दो मैचों में शामिल होंगे, लेकिन बीसीसीआई ने पुष्टि की है कि वह इस सीरीज का हिस्सा नहीं बनेंगे।
बीसीसीआई ने कहा, "तिलक वर्मा ने शारीरिक प्रशिक्षण फिर से शुरू कर दिया है, लेकिन उन्हें पूरी तरह से मैच फिटनेस हासिल करने के लिए और समय चाहिए होगा।"
तिलक वर्मा की वापसी पर अपडेट
बीसीसीआई ने यह भी बताया कि तिलक वर्मा 3 फरवरी को भारतीय टीम से जुड़ेंगे। ऐसे में वह 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले वार्म-अप मैच में खेल सकते हैं।
श्रेयस अय्यर को मौका
तिलक वर्मा के बाहर होने के कारण श्रेयस अय्यर को स्क्वाड में बनाए रखा गया है। पहले तीन मैचों में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन अब देखना होगा कि क्या वह अंतिम दो मैचों में खेलते हैं।
टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।
