दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का रोमांचक मुकाबला
दिल्ली में होने वाला मुकाबला
नई दिल्ली: सोमवार को आईपीएल के 19वें संस्करण का 39वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 07:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें इस मैच के लिए पूरी तैयारी कर चुकी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का इस सीजन का प्रदर्शन शानदार रहा है, और वे पिछले साल के चैंपियन हैं, जो इस समय अंक तालिका में 10 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो अक्षर पटेल की टीम का प्रदर्शन इस सीजन में औसत रहा है। टीम ने शुरुआत में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन बाद में उनका प्रदर्शन गिर गया है। अब तक दिल्ली ने 7 मैच खेले हैं, जिनमें से केवल 3 में उन्हें जीत मिली है।
इससे पहले, दोनों टीमें 18 अप्रैल को आमने-सामने आई थीं, जिसमें दिल्ली ने जीत हासिल की थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन सी टीम जीतती है। लेकिन पहले, आइए जानते हैं कि दिल्ली की पिच आज किस तरह का खेल दिखाएगी।
DC vs RCB हेड टू हेड
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 34 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें आरसीबी ने 20 मैच जीते हैं, जबकि डीसी ने 13 मैचों में जीत हासिल की है। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।
दिल्ली की पिच पर बल्लेबाजों का राज
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की काली मिट्टी की पिच सपाट सतह के कारण समान उछाल देती है। छोटी बाउंड्री के कारण फैंस को यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकते हैं। दूसरी पारी में ड्यू भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
क्या बारिश मैच में बाधा डालेगी?
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में गर्मी रहेगी। हालांकि, शाम के समय बादल छाने की संभावना है, लेकिन बारिश की संभावना शून्य है, जिससे फैंस पूरे 40 ओवर का मैच देखने का आनंद ले सकेंगे। शाम के समय तापमान लगभग 36°C रहने की उम्मीद है।
DC vs RCB संभावित प्लेइंग इलेवन
DC संभावित प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी/दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
इंपैक्ट प्लेयर- विप्रज निगम
RCB संभावित प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार/मंगेश यादव (रासिख पर चोट के बादल)
इंपैक्ट प्लेयर- जैकब बेथेल
