Newzfatafatlogo

नवीन गोयत ने अमेरिका में जीते दो स्वर्ण और एक रजत पदक

नवीन गोयत ने अमेरिका में हुए अंतरराष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीते हैं। उनका स्वागत नौ जुलाई को गांव मखंड में भव्य तरीके से किया जाएगा। जानें कैसे उन्होंने हरियाणा और देश का नाम रोशन किया और उनके परिवार ने इस उपलब्धि पर क्या कहा।
 | 
नवीन गोयत ने अमेरिका में जीते दो स्वर्ण और एक रजत पदक

नवीन गोयत का भव्य स्वागत



  • नौ जुलाई को गांव मखंड में होगा भव्य स्वागत


(Jind News) जींद। अमेरिका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय खेलों में मखंड गांव के नवीन गोयत ने विभिन्न खेलों में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीते हैं। नवीन गोयत का नौ जुलाई को गांव में आगमन पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। उचाना से डीजे के साथ जुलूस के रूप में ग्रामीण उन्हें गांव तक लेकर जाएंगे। नवीन गोयत थल सेना में फायरमैन के पद पर कार्यरत हैं। उनके चाचा नसीब गोयत और दिलबाग गोयत ने बताया कि नवीन 24 जून को अमेरिका के लिए रवाना हुए थे।


हरियाणा और देश का मान बढ़ाया

चार जुलाई को एकल खेल सीढ़ियों में चढ़ने पर स्वर्ण पदक जीता और रिले दौड़ में भी स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त किया। नवीन गोयत ने न केवल अपने गांव और उचाना हलके का बल्कि जींद, हरियाणा और देश का नाम भी रोशन किया है। उनके गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।


भाजपा नेता दीपक बुडायन ने नवीन गोयत और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह सभी के लिए गर्व की बात है कि ग्रामीण क्षेत्र के एक युवा ने देश का नाम रोशन किया है। हमें इस होनहार युवा पर गर्व है और उम्मीद है कि वह भविष्य में भी खेलों में लगातार पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।