नीता अंबानी ने IPL 2026 से पहले पूरन और पोलार्ड को अपनी टीम में शामिल किया
 
                           
                        नीता अंबानी की नई रणनीति
 
  पूरन और पोलार्ड की टीम में वापसी: आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन की तैयारी चल रही है, जिसके चलते कई प्रमुख खिलाड़ियों के ट्रेड की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में रोहित शर्मा के केकेआर में जाने की खबरें आई थीं, लेकिन मुंबई इंडियंस ने स्पष्ट किया है कि रोहित कहीं नहीं जा रहे हैं।
हालांकि, मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने निकोलस पूरन और कीरोन पोलार्ड को अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
MI की टीम में पूरन और पोलार्ड की एंट्री

कई लोग सोच रहे होंगे कि निकोलस पूरन तो लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं और कीरोन पोलार्ड आईपीएल से रिटायर होकर कोच बन गए हैं। ऐसे में ये दोनों कैसे मुंबई इंडियंस में शामिल हुए हैं। दरअसल, ये दोनों IPL 2026 के लिए नहीं, बल्कि ILT20 के आगामी सीजन के लिए MI अमीरात टीम में वाइल्ड कार्ड साइनिंग के रूप में शामिल हुए हैं। इस साल पूरन और पोलार्ड ने सीपीएल और मेजर लीग क्रिकेट का खिताब जीता है, और अब उनकी नजर ILT20 के टाइटल पर है।
ये दोनों खिलाड़ी ILT20 की शुरुआत से ही MI अमीरात का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। 2024/25 के सीजन में टीम को चैंपियन बनाने में इनकी भूमिका अहम रही थी। पूरन ने MI अमीरात के लिए 31 मैचों में 45.90 की औसत से 1010 रन बनाए हैं, जबकि पोलार्ड ने 22 मैचों में 60 की औसत से 660 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 2 विकेट लिए हैं।
ILT20 के लिए पूरन की उपलब्धता पर सवाल
हालांकि, MI अमीरात ने पूरन को साइन कर लिया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वह ILT20 के आगामी सीजन के लिए पूरी तरह उपलब्ध रहेंगे। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका में SA20 लीग में भी MI फ्रेंचाइजी शामिल है, जिसमें पूरन कप्तान हैं। इन दोनों लीगों के कार्यक्रम में टकराव हो सकता है, जिससे पूरन को बीच में ही MI अमीरात का साथ छोड़ना पड़ सकता है।
ILT20 का आगामी सीजन 2 दिसंबर, 2025 से 4 जनवरी 2026 तक खेला जाएगा, जबकि SA20 का आगामी सीजन 26 दिसंबर से शुरू होगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पूरन क्या निर्णय लेते हैं।
MI अमीरात का स्क्वाड
ऑक्शन में साइन किए गए खिलाड़ी: मुहम्मद रोहिद (USD 140,000), जॉर्डन थॉम्पसन (USD 48,000), नवीन-उल-हक (USD 100,000), आंद्रे फ्लेचर (USD 260,000), नोस्टुश केनजिगे (USD 10,000), मोहम्मद शफीक (USD 10,000), ज़ैन उल आबिदीन (USD 10,000), उस्मान खान (USD 10,000), अकीम अगस्टे (USD 10,000), अरब गुल (USD 10,000), तजिंदर ढिल्लन (USD 10,000), जहूर खान (USD 10,000), शाकिब अल हसन (USD 40,000)
रिटेंशन+ डायरेक्ट साइनिंग: फजलहक फारूकी, टॉम बैंटन, रोमारियो शेफर्ड, क्रिस वोक्स, जॉनी बेयरस्टो, एएम गजनफर, मुहम्मद वसीम, कामिन्दु मेंडिस
वाइल्डकार्ड: निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड
