पाकिस्तान और ओमान के बीच एशिया कप 2025 का रोमांचक मुकाबला

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान बनाम ओमान
PAK vs OMA Asia Cup 2025 Live Score In Hindi: एशिया कप 2025 का चौथा मैच 12 सितंबर को पाकिस्तान और ओमान के बीच खेला जाएगा। यह दोनों टीमों का टूर्नामेंट में पहला मुकाबला होगा। दोनों टीमों की नजरें जीत पर टिकी होंगी। पाकिस्तान इस मैच को जीतकर भारत के खिलाफ आत्मविश्वास के साथ उतरना चाहेगा, जबकि ओमान भी अपने पहले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर शुरुआत करना चाहता है।
पाकिस्तानी टीम को कप्तान सलमान अली आगा और फखर जमान से उम्मीदें रहेंगी। वहीं, ओमान की टीम को कप्तान जतिंदर सिंह और मोहम्मद नदीम पर भरोसा रहेगा।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
1. साहिबजादा फरहान, 2. सईम अयूब, 3. फखर जमान, 4. सलमान अली आगा (कप्तान), 5. हसन नवाज, 6. मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), 7. मोहम्मद नवाज, 8. फहीम अशरफ, 9. शाहीन अफरीदी, 10. हारिस रऊफ, 11. अबरार अहमद।
ओमान की संभावित प्लेइंग 11
1. आमिर कलीम, 2. जतिंदर सिंह (कप्तान), 3. हम्माद मिर्जा, 4. मोहम्मद नदीम, 5. अयान खान, 6. आर्यन बिष्ट, 7. विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), 8. शकील अहमद, 9. आशीष ओडेद्रा, 10. हसनैन शाह, 11. ज़िकरिया इस्लाम।