पूर्व कप्तान को मिली नई जिम्मेदारी, श्रीलंका दौरे के लिए बने हेड कोच

टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा

Sri Lanka : भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां उन्हें 5 मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलनी है। टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है, और इस दौरे से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। इसके चलते बोर्ड ने नए कप्तान की नियुक्ति की है।
पूर्व कप्तान को मिली नई जिम्मेदारी
इस बीच, पूर्व कप्तान को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल, बोर्ड ने श्रीलंका दौरे के लिए उन्हें हेड कोच नियुक्त किया है। बोर्ड को इस खिलाड़ी से काफी उम्मीदें हैं, और उनके अनुभव के आधार पर उन्हें यह भूमिका दी गई है। आइए जानते हैं पूरी जानकारी।
टिम पेन की नियुक्ति
इस बीच, एक महत्वपूर्ण खबर आई है कि बोर्ड ने पूर्व टेस्ट कप्तान को नया कोच नियुक्त किया है। ऑस्ट्रेलिया ए और श्रीलंका ए के बीच मुकाबला होने वाला है, और इस मैच के लिए बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन को ऑस्ट्रेलिया ए टीम का हेड कोच बनाया है। टिम पेन श्रीलंका ए के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ए के हेड कोच होंगे।
टिम पेन के आंकड़े
40 वर्षीय टिम पेन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कई महत्वपूर्ण मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 2010 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया और 2021 में भारत के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला। उन्होंने कुल 35 टेस्ट मैचों में 57 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 32.63 की औसत से 1534 रन बनाए हैं।
इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतक भी बनाए हैं। अब वह अपनी नई भूमिका के लिए पूरी तरह तैयार हैं। देखना होगा कि कोच के रूप में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।