Newzfatafatlogo

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जीती टी20 सीरीज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में 3 टी20 मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की। अंतिम मैच में भारत ने 176 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 159 रनों पर रोक दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अपनी दूसरी टी20 सीरीज जीती है। जानें इस ऐतिहासिक जीत के बारे में और क्या है आगे की योजना।
 | 
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जीती टी20 सीरीज

INDW vs AUSW: भारतीय महिलाओं की शानदार जीत

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जीती टी20 सीरीज

INDW vs AUSW: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम को 3 टी20 मैचों की सीरीज में 2-1 से हरा दिया है। अंतिम मैच को भारतीय टीम ने 17 रनों से अपने नाम किया। तो आइए अंतिम मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।


भारत ने बनाए 176 रन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एडिलेड ओवल में हुए अंतिम वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया, जो कि उसके पक्ष में रहा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इस टीम ने आधारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना डाले।


इस दौरान स्मृति मंधाना ने 8 चौके और तीन गगनचुंबी छक्कों की मदद से 55 गेंदों में 82 रन बनाए। वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने चार चौकों की मदद से 46 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। रिचा घोष के बल्ले से 18 रन आए, वहीं हरमनप्रीत कौर इस दौरान बनाकर नाबाद 2 रन की पारी खेलकर लौटीं। विरोधी टीम के लिए सोफी मोलिनेक्स और किम गार्थ ने एक-एक सफलता अर्जित की, जबकि एनाबेल सदरलैंड ने दो विकेट चटकाए।


ऑस्ट्रेलिया केवल 159 रन बना सकी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जीती टी20 सीरीज
Australia Women vs India Women, 3rd T20I, India Women tour of Australia

भारत के 177 रनों के टारगेट का पीछा करने आई ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम शुरुआत में काफी जल्दी विकेट गंवा बैठी। लेकिन बीच के ओवर में खिलाड़ियों ने थोड़ी सूझबूझ से बल्लेबाजी की। लेकिन फिर भी अंत में यह टीम 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी और 17 रन से मैच हार गई।


इस दौरान एशले गार्डनर ने सबसे ज्यादा 57 बनाए। उन्होंने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 45 गेंद में यह कारनामा किया। दूसरी टॉप रन गेटर रहीं फ़ोबे लिचफ़ील्ड, जिन्होंने 26 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं अरुंधति रेड्डी ने दो और रेणुका सिंह ठाकुर ने एक सफलता अर्जित की।


इस टी20 सीरीज को जीतने के साथ ही भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपनी दूसरी टी20 सीरीज जीत दर्ज की। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लगातार सात टी20 द्विपक्षीय सीरीज जीतने के विनिंग स्ट्रीक को भी तोड़ दिया।


भारतीय महिलाओं की ऐतिहासिक जीत


वनडे सीरीज पर नजरें

अब वनडे सीरीज पर है निगाहें: ऑस्ट्रेलिया को तीन टी20 मैचों की सीरीज में मात देने के बाद अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अगला टारगेट वनडे सीरीज में कमाल करने का रहने वाला है। भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की वनडे सीरीज 24 फरवरी से शुरू होगी और यह 1 मार्च तक चलने वाली है। तो देखना होगा कि इस दौरान कौनसी टीम जीतेगी।