महिला प्रीमियर लीग 2026 का उद्घाटन, मुंबई और आरसीबी के बीच मुकाबला
महिला प्रीमियर लीग का आगाज
मुंबई में महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण की शुरुआत हो गई है। पहले मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।
जैकलीन का जलवा
फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज उद्घाटन समारोह में अपनी परफॉर्मेंस दे रही हैं।
Jacqueline Fernandez performing at WPL 2026 opening ceremony pic.twitter.com/AZob4IrEgY
— RCBIANS OFFICIAL (@RcbianOfficial) January 9, 2026
आरसीबी ने टॉस जीतकर मुंबई को बल्लेबाजी का न्योता दिया
महिला प्रीमियर लीग के पहले मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया है।
Toss @RCBTweets won the toss against @mipaltan in the season opener and elected to bowl first.
Updates
https://t.co/IWU1URl1fr#TATAWPL | #KhelEmotionKa | #MIvRCB pic.twitter.com/2pdEsTzdYV
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 9, 2026
मुंबई इंडियंस की टीम: हीली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार, एमेलिया केर, नैत साइवर ब्रंट, निकोला कैरी, नाला रेड्डी, त्रिवेणी वशिष्ठ, जी कमालिनी (विकेटकीपर), राहिला फिरडोस (विकेटकीपर), मिली इलिंगवर्थ, साइका इशाक, शबनिम इस्माइल।
आरसीबी की टीम: दयालन हेमलता, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, श्रेयांका पाटिल, प्रेमा रावत, पूजा वस्त्रकार, सायली सत्घरे, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कुमार प्रत्यूशा (विकेटकीपर), लॉरेन वेल, अरुंधति रेड्डी, लिन्से स्मिथ, राधा यादव।

Toss