मुंबई इंडियंस ने 34 वर्षीय खिलाड़ी को बनाया नया कप्तान

मुंबई इंडियंस का नया कप्तान

MI : मुंबई इंडियंस, जो कि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में एक प्रमुख फ्रेंचाइजी है, इस आईपीएल सीजन की शुरुआत में कुछ खास नहीं कर पाई। हालांकि, धीरे-धीरे टीम ने अपनी स्थिति को मजबूत किया और एलिमिनेटर में जगह बनाई, लेकिन वहां उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस बीच, मुंबई ने अपने कप्तान को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
फ्रेंचाइजी ने अचानक घोषणा की है कि वह अपने कप्तान को बदलने जा रही है और 34 वर्षीय एक अनुभवी खिलाड़ी को नया कप्तान नियुक्त किया गया है। आइए जानते हैं कि वह खिलाड़ी कौन है।
नया कप्तान कौन है?
मुंबई इंडियंस (MI) पिछले कुछ समय से आईपीएल खिताब से दूर है। इसी बीच, मुंबई इंडियंस की इंग्लैंड में द हंड्रेड की फ्रेंचाइजी ओवल इनविंसिबल्स ने अपने नए कप्तान की घोषणा की है।
ओवल इनविंसिबल्स ने इंग्लैंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ी सैम बिलिंग्स को कप्तान नियुक्त किया है। सैम पहले भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं और अब उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। देखना होगा कि उनकी अगुवाई में टीम कैसा प्रदर्शन करती है।
सैम बिलिंग्स के आंकड़े
सैम बिलिंग्स ने हंड्रेड मेंस में अब तक 33 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 19.17 की औसत से 441 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 132.03 रही है और उनका सर्वोच्च स्कोर 76 रन है। उनके नाम दो अर्धशतक भी हैं।
महामुकाबला कब शुरू होगा?
इंग्लैंड में हंड्रेड ममेंस का आयोजन अगस्त में होने जा रहा है। पहला मैच 5 अगस्त को ओवल स्पिरिट और ओवल इनविंसिबल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच लंदन के प्रसिद्ध लॉर्ड्स मैदान पर होगा।
यह प्रतियोगिता लगभग एक महीने तक चलेगी और इसका फाइनल 31 अगस्त को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। अब देखना होगा कि इस साल का खिताब कौन सी टीम अपने नाम करती है।