राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया
पंजाब किंग्स को मिली पहली हार
PBKS Vs RR, चंडीगढ़: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स को पहली बार हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की, लक्ष्य को 19.2 ओवर में पूरा किया। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में टॉस हारने के बाद पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए। मार्कस स्टोयनिस ने नाबाद 62 रन बनाए, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 59 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30 रन का योगदान दिया।
राजस्थान ने 223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले में तेज शुरुआत की और 84 रन बना लिए। वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों पर 43 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों पर 51 रन की फिफ्टी लगाई। डोनोवन फरेरा ने 52 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि शुभम दुबे ने 31 रन बनाए। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 32 गेंदों पर 77 रन जोड़े।
