राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 160 रन का लक्ष्य दिया
राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर बनाए 159 रन
LSG Vs RR, लखनऊ: IPL 2026 के 32वें मुकाबले में, राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 160 रन का लक्ष्य दिया। इकाना स्टेडियम में बुधवार को लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए। लखनऊ ने 10 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर केवल 55 रन बनाए हैं। इस समय क्रीज पर मिचेल मार्श और हिम्मत सिंह मौजूद हैं। कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बडोनी और ऐडन मार्करम बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। जडेजा ने निकोलस पूरन को 22 रन पर आउट किया।
वैभव सूर्यवंशी ने केवल 8 रन बनाए
राजस्थान के लिए रवींद्र जडेजा ने नाबाद 43 रन बनाकर सबसे अधिक स्कोर किया। 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बड़ी पारी नहीं खेली और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मोहसिन खान ने दिग्वेश राठी के हाथों कैच कराया। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट लिए।
