लॉर्ड्स पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा रन चेज: जानें रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही 5 मैचों की टेस्ट श्रृंखला का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई से लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर हो रहा है। पहले पारी में इंग्लैंड ने 10 विकेट के नुकसान पर 387 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने भी 10 विकेट गंवाकर 387 रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया। अब इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में भारत को एक बड़ा लक्ष्य देने की कोशिश करेगा।
लॉर्ड्स पर सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट प्रारूप में सबसे बड़ा रन चेज वेस्टइंडीज के नाम है। वेस्टइंडीज ने 28 जून 1984 को इंग्लैंड के खिलाफ 344 रनों का लक्ष्य हासिल किया था, जो आज भी एक रिकॉर्ड है। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने 20 मई 2004 को न्यूजीलैंड के खिलाफ 282 रन चेज किए। तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका है, जिसने हाल ही में 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 285 रन का लक्ष्य हासिल किया।
लॉर्ड्स पर सबसे बड़ा रन चेज करने वाली 10 टीमें
टीम | रन | विकेट | विपक्षी टीम | प्रारंभ तिथि |
---|---|---|---|---|
वेस्ट इंडीज | 344 | 1 | इंग्लैंड | 28 जून 1984 |
इंग्लैंड | 282 | 3 | न्यूज़ीलैंड | 20 मई 2004 |
दक्षिण अफ्रीका | 285 | 5 | ऑस्ट्रेलिया | 11 जून 2025 |
इंग्लैंड | 279 | 5 | न्यूजीलैंड | 2 जून 2022 |
इंग्लैंड | 218 | 3 | न्यूज़ीलैंड | 17 जून 1965 |
इंग्लैंड | 193 | 5 | वेस्टइंडीज | 17 मई 2012 |
इंग्लैंड | 191 | 8 | वेस्टइंडीज | 29 जून 2000 |
इंग्लैंड | 163 | 2 | बांग्लादेश | 27 मई 2010 |
पाकिस्तान | 141 | 8 | इंग्लैंड | 18 जून 1992 |
इंग्लैंड | 137 | 3 | ऑस्ट्रेलिया | 21 जुलाई 1890 |
भारत | 136 | 5 | इंग्लैंड | 5 जून 1986 |