ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने डेब्यू पर बनाया शतक, बने सबसे युवा साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी

ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस का शानदार प्रदर्शन
ZIM vs SA: साउथ अफ्रीका की टीम वर्तमान में जिम्बाब्वे के दौरे पर है, जहां पहले टेस्ट मैच में युवा खिलाड़ी ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बुलावायो के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में 19 वर्षीय प्रीटोरियस ने शतक जड़कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। यह शतक तब आया जब साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मुश्किल में थी। प्रीटोरियस ने इस मैच में शतक बनाकर कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। डिविलियर्स और हाशिम अमला जैसे दिग्गज भी यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सके, जबकि प्रीटोरियस ने महज 19 साल की उम्र में यह कर दिखाया। आइए जानते हैं उनके इस खास रिकॉर्ड के बारे में।
HUNDRED FOR LHUAN-DRE PRETORIUS ON HIS DEBUT. 👑
– He is just 18 years, on his Debut, came when South Africa was 23/3 and smashed Hundred from just 112 balls. pic.twitter.com/EMWyTZdi2u
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 28, 2025
टेस्ट क्रिकेट में सबसे युवा शतकधारी
ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर आक्रमण करते हुए चौकों और छक्कों की बौछार की। पहले टेस्ट मैच में उन्होंने वनडे क्रिकेट की शैली में शतक बनाया। उन्होंने केवल 112 गेंदों में शतक पूरा किया, जिससे वह साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ग्रीम पोलक के नाम था, जिन्होंने 19 साल 317 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके अलावा, प्रीटोरियस डेब्यू मैच में शतक बनाने वाले साउथ अफ्रीका के सातवें खिलाड़ी भी बन गए हैं।
HUNDRED FOR 19 YEARS OLD LHUAN DRE PRETORIUS ON DEBUT..!!!! 💯
He’s 19 year old and he smashed a Marvelous Hundred on his debut Test Match for South Africa – What a Hundred by debutant Lhuan Dre Pretorius. pic.twitter.com/zjMRxFbL7E
— Tanuj (@ImTanujSingh) June 28, 2025
साउथ अफ्रीका की पारी को मजबूती प्रदान की
साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत की, और जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने मैच पर दबदबा बना लिया। 23 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद, प्रीटोरियस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम की पारी को संभाला। उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की। ब्रेविस ने भी तेज़ी से खेलते हुए केवल 38 गेंदों में अर्धशतक बनाया। प्रीटोरियस ने अपनी पारी को जारी रखते हुए टी-ब्रेक तक 149 गेंदों में 133 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे साउथ अफ्रीका का स्कोर 6 विकेट पर 260 रन हो गया।