विराट कोहली का 37वां जन्मदिन: क्रिकेट जगत ने दी बधाई
विराट कोहली का जन्मदिन
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 'रन मशीन' के नाम से मशहूर विराट कोहली आज अपने 37वें जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। इस खास मौके पर देशभर से उनके प्रशंसकों की बधाइयों का सिलसिला जारी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने विराट के अद्भुत रिकॉर्ड्स को साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विराट की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि 2011 का आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप, 2013 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 का आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने वाले महान खिलाड़ी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
बीसीसीआई ने विराट के अंतरराष्ट्रीय करियर के आंकड़े भी साझा किए, जिसमें कुल मैच: 553, कुल रन: 27,673 और शतक: 82 शामिल हैं। पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि किंग कोहली 37 साल के हो गए हैं। उन्होंने विराट के अद्भुत सफर का जश्न मनाते हुए उनके लिए और भी रिकॉर्ड, जीत और खुशियों से भरे साल की शुभकामनाएं दीं।
5⃣5⃣3⃣ int'l matches
2⃣7⃣6⃣7⃣3⃣ int'l runs
8⃣2⃣ int'l hundreds 🫡Winner of ICC Men's ODI World Cup 2011, ICC Champions Trophy 2013 & 2025 and ICC Men's T20 World Cup 2024
Here's wishing #TeamIndia great and former captain @imVkohli a very happy birthday
pic.twitter.com/UTCnyYrV19
— BCCI (@BCCI) November 5, 2025
पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल ने भी विराट को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों आईपीएल के पूर्व सीजन के दौरान मिले थे। मुनाफ ने विराट के साथ कई मैच खेले हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की मुंबई इंडियंस ने भी विराट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं, उनकी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक रिकॉर्ड साझा करते हुए बताया कि आज के दिन 2023 में विराट ने सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों की बराबरी की थी।
ICC U19 World Cup
ICC Cricket World Cup Winner
ICC Champions Trophy Winner x2
ICC Test Mace Winner
ICC T20 World Cup Winner
IPL ChampionDifferent stages, same ruler. 𝗧𝗵𝗲 𝗞𝗶𝗻𝗴 𝗼𝗳 𝗮𝗹𝗹 𝗿𝗲𝗮𝗹𝗺𝘀.
#HappyBirthdayViratKohli #PlayBold #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/anZRCsp73E
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) November 5, 2025
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने भी विराट को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'एक क्रिकेट युग और एक अमर विरासत। जन्मदिन मुबारक हो, विराट।'
A Cricketing era and an everlasting legacy – written, chased and conquered
Happy birthday, Virat!
#WhistlePodu #Yellove
pic.twitter.com/zq5bCfWc9Q
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 4, 2025











