साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप का तलाक: 7 साल की शादी का अंत

साइना और पारुपल्ली का तलाक
Saina Nehwal-Parupalli Kashyap Divorce: भारत की पूर्व स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पूर्व पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप ने शादी के सात साल बाद अलग होने का निर्णय लिया है। इस खबर ने उनके फैंस को चौंका दिया है। साइना ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी साझा करके तलाक की जानकारी दी।
शादी का सफर
साइना और पारुपल्ली ने लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद 2018 में शादी की थी, जो उनके फैंस के लिए एक खुशी का पल था। लेकिन अब, दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। साइना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "कभी-कभी जिंदगी हमें अलग रास्तों पर ले जाती है। मैंने और पारुपल्ली ने सोच-समझकर अलग होने का निर्णय लिया है। हम दोनों अपने लिए शांति और प्रगति चुन रहे हैं।"
STORY | Badminton stars Saina Nehwal, Parupalli Kashyap announce separation
READ | https://t.co/b0JKSMdOE6 pic.twitter.com/E8I9pQNg1Y
— Press Trust of India (@PTI_News) July 13, 2025
खबर अपडेट हो रही है….