सूर्यकुमार यादव को मिल सकती है मुंबई की कप्तानी, आईपीएल 2026 की तैयारी
आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन की तैयारी
Suryakumar Yadav: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। 16 दिसंबर को अबू धाबी में खिलाड़ियों की नीलामी होगी, जिसमें देश-विदेश के कई खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा। कई खिलाड़ी करोड़पति बन जाएंगे, जबकि कुछ को अनसोल्ड रहना भी पड़ सकता है।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की संभावना
आईपीएल 2026 के ऑक्शन की चर्चा के बीच मुंबई की कप्तानी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है और कप्तानी की रेस में सूर्यकुमार यादव सबसे आगे बताए जा रहे हैं।
Suryakumar Yadav को मिलेगी मुंबई की कमान!
आप में से काफी लोग सोच रहे होंगे कि शायद यहां पर मुंबई इंडियंस की कप्तानी की बात हो रही है लेकिन हम बता दें कि ऐसा नहीं है। हम यहां पर मुंबई क्रिकेट टीम की बात कर रहे हैं, जिसे 26 नवंबर से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भाग लेना है, जो भारत के घरेलू क्रिकेट के प्रमुख टी20 टूर्नामेंट है।
इसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई की कप्तानी संभालते नजर आ सकते हैं। अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए सूर्यकुमार ज्यादा से ज्यादा मुकाबले खेलना चाहते हैं। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 दिसंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज से पहले खाली पड़े समय का उपयोग भारतीय कप्तान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलकर करना चाहते हैं।
सूर्यकुमार यादव की उपलब्धता
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए सूर्यकुमार यादव ने दी उपलब्धता की जानकारी
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की चयन समिति सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए स्क्वाड का चयन करने वाली है और सूर्यकुमार यादव ने भी अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। ऐसे में उन्हें कप्तानी सौंपी जा सकती है। रणजी ट्रॉफी में मुंबई की कमान शार्दुल ठाकुर के पास है।
वहीं, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर के कप्तानी करने की उम्मीद थी लेकिन वह सिडनी वनडे में इंजरी के कारण कुछ समय के लिए मैदान से दूर रहेंगे। ऐसे में सूर्यकुमार यादव से बेहतर विकल्प कोई नहीं हो सकता है, क्योंकि वो पहले भी मुंबई की कमान संभाल चुके हैं और टी20 में टीम इंडिया की कप्तानी भी करते हैं।
सूर्यकुमार यादव का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन
लंबे समय से मुंबई के लिए नहीं खेले हैं सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव को जब भी समय मिलता है, घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए उपलब्ध हो जाते हैं लेकिन इस साल वो ज्यादा एक्शन में नहीं नजर आए हैं। इसके पीछे की वजह इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल रहा है। सूर्यकुमार ने मुंबई के लिए आखिरी बार फरवरी में रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल खेला था। इसके बाद, उन्होंने हाल ही में पुडुचेरी के खिलाफ मुकाबले में ना खेलने की जानकारी MCA को दी थी।
सूर्यकुमार यादव के टी20 करियर पर एक नजर
सूर्यकुमार यादव के टी20 करियर पर एक नजर
सूर्यकुमार यादव को सबसे छोटे फॉर्मेट में एक्स फैक्टर वाला खिलाड़ी माना जाता है, जो अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इस फॉर्मेट में किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। सूर्यकुमार ने टी20 करियर में अभी तक 337 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 311 पारियों में 35.10 की औसत से 8776 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 59 अर्धशतक शामिल हैं। सूर्या का स्ट्राइक रेट 152.83 का है।
अगर भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में करें तो सूर्यकुमार यादव ने 95 मैचों की 89 पारियों में 36.72 की औसत और 164.41 की स्ट्राइक रेट से 2754 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 21 अर्धशतक आए हैं।
