सोफी डिवाइन बनीं वनडे विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली महिला खिलाड़ी

सोफी डिवाइन का नया रिकॉर्ड
गुवाहाटी: न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने वनडे विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने वाली महिला खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया है। यह उपलब्धि उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच में हासिल की। इस मुकाबले में सोफी ने 85 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्के और 2 चौके लगाकर 63 रन बनाए। उनकी इस शानदार पारी के चलते न्यूजीलैंड ने 100 रन से जीत दर्ज की।
बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच के साथ सोफी ने महिला वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो इस सूची में शामिल हैं।
सोफी डिवाइन: न्यूजीलैंड की इस खिलाड़ी ने 2009 से अब तक 28 वनडे मैचों में 38.70 की औसत से कुल 929 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 23 छक्के और 94 चौके निकले हैं। सोफी ने वनडे विश्व कप में 3 शतक और 4 अर्धशतक भी लगाए हैं।
डिएंड्रा डॉटिन: वेस्टइंडीज की इस बल्लेबाज ने 2009 से 2022 तक 29 मैच खेले, जिसमें 26.59 की औसत से 718 रन बनाए। इस दौरान डॉटिन ने 22 छक्के और 91 चौके लगाए हैं। वह विश्व कप में 1 शतक और 4 अर्धशतक भी जमा चुकी हैं।
हरमनप्रीत कौर: भारत की इस प्रमुख बल्लेबाज ने 2009 से अब तक 29 वनडे विश्व कप मैचों में 3 शतक और 4 अर्धशतकों के साथ 925 रन बनाए हैं। इस दौरान कौर ने 20 छक्के और 84 चौके लगाए हैं।
लिजेली ली: साउथ अफ्रीका की इस खिलाड़ी ने 2017 से 2022 के बीच 14 विश्व कप मैच खेले, जिसमें 26.92 की औसत से 350 रन बनाए। इस दौरान ली के बल्ले से 12 छक्के और 43 चौके निकले।
क्लो-लेस्ली ट्रायोन: साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने 2013 से अब तक 21 विश्व कप मैचों में 18.12 की औसत से 290 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 11 छक्के और 21 चौके देखने को मिले।