Newzfatafatlogo

Chaitra Navratri 2024: देवी के दर्शन के लिए फेमस हैं ये मंदिर, यहां पूरी होगी मुराद

हर साल नवरात्रि का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार चैत्री नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू होगी. भारत में माता रानी के अधिकांश मंदिर पहाड़ों पर स्थित हैं,
 | 
बम्लेश्वरी देवी मंदिर, छत्तीसगढ़ यह मंदिर राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ कस्बे में स्थि

Travel Desk: हर साल नवरात्रि का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार चैत्री नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू होगी. भारत में माता रानी के अधिकांश मंदिर पहाड़ों पर स्थित हैं, जिनमें से सबसे प्रसिद्ध मंदिर माता वैष्णो देवी कटरा का माना जाता है। आज हम आपको माता वैष्णो देवी मंदिर के अलावा पहाड़ों पर स्थित मंदिरों के बारे में बताएंगे, जिनके दर्शन करने में आपको आनंद आएगा। वैष्णो देवी मंदिर की तरह ये मंदिर भी पहाड़ियों पर स्थित हैं। इस नवरात्रि आपको देवी मां के दर्शन के लिए इन मंदिरों में जाने का प्लान जरूर बनाना चाहिए।

अधर देवी मंदिर, राजस्थान
यह मंदिर राजस्थान के माउंट आबू से 3 किमी दूर है। यह यहां एक पहाड़ी पर स्थित है। यहां मां के छठे स्वरूप कात्यायनी की पूजा की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों में भक्त देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं। अर्बुदा देवी का चरण पादुका मंदिर भी यहीं स्थित है। यहां मां ने बासकली नामक राक्षस को अपने पैरों तले कुचल दिया था। इसीलिए यहां उनके चरणों की पूजा की जाती है। इस मंदिर के द्वार हर दिन भक्तों के लिए खुले रहते हैं।

बम्लेश्वरी देवी मंदिर, छत्तीसगढ़ यह मंदिर राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ कस्बे में स्थि

चामुंडेश्वरी मंदिर, कर्नाटक
चामुंडेश्वरी देवी को दुर्गा का ही एक रूप माना जाता है। यह मंदिर 3400 फीट की ऊंचाई पर बना है। यह मैसूर से लगभग 30 किमी दूर है, आप यहां मैसूर ट्रेन या फ्लाइट से पहुंच सकते हैं। यहां आने के बाद आपको बस या कैब से मंदिर तक पहुंचना होगा।

बम्लेश्वरी देवी मंदिर, छत्तीसगढ़
यह मंदिर राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ कस्बे में स्थित है। यह मंदिर 1,600 फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको 1100 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। मंदिर खुलने का समय सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक है। यहां का मंदिर डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के पास है। रेलवे स्टेशन से आपको बस या कैब से मंदिर तक पहुंचना होगा।

बम्लेश्वरी देवी मंदिर, छत्तीसगढ़ यह मंदिर राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ कस्बे में स्थि

तारा तारिणी मंदिर ओडिशा
इसी प्रकार तारा तारिणी मंदिर जिस पहाड़ी पर स्थित है उसकी ऊंचाई 708 फीट है। यह मंदिर जुड़वाँ देवियों तारा और तारिणी को समर्पित है। यह मंदिर ओडिशा में है.