सोनौली में हनुमान जयंती पर भव्य बाइक रैली का आयोजन
हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर बाइक रैली
सोनौली कस्बे के प्राचीन हनुमान मंदिर से हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को युवाओं ने एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया। इस दौरान युवा भगवा ध्वज लहराते हुए "जय हनुमान" और "जय श्रीराम" के नारे लगाते हुए पूरे नगर में उत्साह फैलाते रहे। श्रद्धालुओं को गुरुवार को होने वाले भव्य शोभायात्रा, वार्षिक जागरण और भंडारे में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।
काली माता मंदिर से शुरू होकर यह बाइक रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्याम काट, पिपरहिया चौक, न्यू एसएसबी रोड और नो-मेंस लैंड मार्ग से गुजरी और पुनः हनुमान मंदिर परिसर में समाप्त हुई। पूरे मार्ग में "जय माता दी, जय श्रीराम, जय हनुमान" के जयकारे गूंजते रहे।
युवा सपा नेता और समाजसेवी बैजू यादव ने बताया कि गुरुवार की सुबह हनुमान जयंती विधिपूर्वक मनाई जाएगी। शाम को भव्य शोभायात्रा, वार्षिक जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर कमल मद्धेशिया, पंकज जायसवाल, बबलू सिंह, देवेंद्र जायसवाल, धीरज मद्धेशिया, अंकित साहू, अमित कुमार, नीरज गुप्ता, राजकुमार नायक, राजू पटवा, कृष्णा, नंदकिशोर मद्धेशिया, प्रकाश जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय रौनियार, आकाश अग्रहरि, श्रीनिवास जायसवाल, अजय जायसवाल, शंभू जायसवाल, अरविंद जायसवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 
