2025 का नोबेल पुरस्कार अर्थशास्त्र में: जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को सम्मानित किया गया

नोबेल पुरस्कार की घोषणा
2025 का अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार: स्वीडन की रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को 2025 का नोबेल अर्थशास्त्र पुरस्कार प्रदान किया है। यह पुरस्कार नवाचार-आधारित आर्थिक विकास को समझाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है।
नवाचार का महत्व
तीनों अर्थशास्त्रियों के अनुसंधान ने यह स्पष्ट किया है कि नवाचार, तकनीकी प्रगति और ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था किसी देश की आर्थिक वृद्धि को कैसे गति देते हैं। उनके कार्य ने यह भी दर्शाया कि सरकारी नीतियां, शिक्षा और प्रतिस्पर्धा आर्थिक नवाचार को किस प्रकार प्रभावित करती हैं।
BREAKING NEWS
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 13, 2025
The Royal Swedish Academy of Sciences has decided to award the 2025 Sveriges Riksbank Prize in Economic Sciences in Memory of Alfred Nobel to Joel Mokyr, Philippe Aghion and Peter Howitt “for having explained innovation-driven economic growth” with one half to Mokyr… pic.twitter.com/ZRKq0Nz4g7
आधुनिक अर्थशास्त्र में योगदान
आधुनिक अर्थशास्त्र में विकास में योगदान
नोबेल समिति ने बताया कि मोकिर, अघियन और हॉविट के शोध ने यह सिद्ध किया है कि आर्थिक विकास केवल पूंजी और श्रम पर निर्भर नहीं करता, बल्कि निरंतर नवाचार और संस्थागत सुधारों से भी संबंधित है। उनका योगदान आधुनिक अर्थशास्त्र में विकास के नए सिद्धांतों की नींव रखता है।
पिछले वर्ष के विजेता
पिछले वर्ष अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता
2024 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार डेरॉन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन को दिया गया था। उन्होंने अध्ययन किया कि कुछ देश अमीर क्यों हैं और कुछ गरीब, और यह बताया कि स्वतंत्र और खुले समाजों के समृद्ध होने की संभावना अधिक होती है।
नोबेल पुरस्कार का इतिहास
अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार की शुरुआत
अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार आधिकारिक तौर पर अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कार कहलाता है। इसे 1968 में स्वीडन के सेंट्रल बैंक द्वारा अल्फ्रेड नोबेल की याद में शुरू किया गया था। यह पुरस्कार हर साल 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर प्रदान किया जाता है। अब तक यह सम्मान 96 विजेताओं को 56 बार दिया जा चुका है। इस वर्ष चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य और शांति के क्षेत्रों में भी नोबेल पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है।