Newzfatafatlogo

Air Canada की उड़ान में हादसा: न्यूयॉर्क में फायर ट्रक से टकराई फ्लाइट

एयर कनाडा की फ्लाइट 8646 ने न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद एक फायर ट्रक से टकरा गई। इस घटना में विमान और ट्रक को नुकसान हुआ, लेकिन राहत की बात यह है कि सभी 100 से अधिक यात्री सुरक्षित हैं। जानें इस घटना के बारे में और क्या जानकारी सामने आई है।
 | 
Air Canada की उड़ान में हादसा: न्यूयॉर्क में फायर ट्रक से टकराई फ्लाइट

एयर कनाडा की उड़ान में दुर्घटना


कनाडा के मोंट्रियल ट्रूडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद एयर कनाडा की फ्लाइट 8646 न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट पर पहुंची, जहां एक अप्रत्याशित घटना घटी। जानकारी के अनुसार, जब विमान सुरक्षित लैंडिंग के बाद रनवे से गेट की ओर बढ़ रहा था, तभी उसकी टक्कर एक फायर ट्रक से हो गई। इस टकराव में विमान और फायर ट्रक दोनों को नुकसान हुआ है। हालांकि, यह जानकर राहत मिली है कि फ्लाइट में सवार 100 से अधिक यात्रियों में से किसी को भी चोट नहीं आई है।


(खबर अभी अपडेट हो रही है)