NASA का 'ओरिजिनल सेवन': 67 साल पहले की ऐतिहासिक घोषणा
NASA की ऐतिहासिक घोषणा
वॉशिंगटन : आज से 67 वर्ष पूर्व, 9 अप्रैल 1959 को, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने 'ओरिजिनल सेवन' का ऐलान किया था, जिसने मानव इतिहास की दिशा को बदल दिया। वॉशिंगटन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, नासा ने अपने पहले सात अंतरिक्ष यात्रियों को दुनिया के सामने पेश किया, जिन्हें 'मर्करी सेवन' के नाम से जाना जाता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अगले दिन, ये सभी पायलट रातों-रात राष्ट्रीय नायक बन गए, और उनकी तस्वीरें समाचार पत्रों के पहले पन्ने और पत्रिकाओं के कवर पर छा गईं।
प्रोजेक्ट मर्करी अमेरिका का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन था, जिसका उद्देश्य इंसान को पृथ्वी की कक्षा में भेजना और सुरक्षित रूप से वापस लाना था।
इस मिशन के लिए इन सात साहसी पायलटों का चयन 500 से अधिक मिलिट्री टेस्ट पायलटों में से कड़े शारीरिक और मानसिक परीक्षणों के बाद किया गया। इनमें शामिल थे एलन बी. शेपर्ड जूनियर (जो अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी बने), वर्जील आई. 'गस' ग्रिसम, जॉन एच. ग्लेन जूनियर (जो पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले पहले अमेरिकी बने), एम. स्कॉट कारपेंटर, वाल्टर 'वैली' शिरा जूनियर, एल. गॉर्डन कूपर जूनियर और डोनाल्ड के. 'डीक' स्लेटन।
एलन शेफर्ड ने बाद में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी का खिताब हासिल किया, जबकि जॉन ग्लेन ने पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले पहले अमेरिकी बनने का गौरव प्राप्त किया। 9 अप्रैल की इस अद्भुत उपलब्धि ने न केवल अमेरिका और सोवियत संघ के बीच 'स्पेस रेस' को तेज किया, बल्कि आज के आधुनिक अंतरिक्ष अभियानों (जैसे चंद्रमा और मंगल मिशन) की नींव भी रखी।
