अबू धाबी में ईरानी मिसाइल मलबे से 12 लोग घायल, जानें क्या हुआ?
अबू धाबी में ईरानी मिसाइल का मलबा गिरा
नई दिल्ली: अबू धाबी में ईरानी मिसाइलों को यूएई की एयर डिफेंस प्रणाली द्वारा सफलतापूर्वक रोके जाने के बाद मलबे के गिरने से कम से कम 12 लोग घायल हो गए हैं। इनमें 5 भारतीय और 6 नेपाली नागरिक शामिल हैं। इस घटना की पुष्टि संयुक्त अरब अमीरात की सरकार ने शुक्रवार को की। अजबान क्षेत्र में हुई इस घटना में घायलों में से 6 नेपाली और 5 भारतीयों को हल्की से मध्यम चोटें आई हैं, जबकि एक नेपाली नागरिक को गंभीर चोटें आई हैं।
घायलों की स्थिति
यूएई के अबू धाबी मीडिया कार्यालय ने एक पोस्ट में बताया कि ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने के बाद मलबा गिरा, जिससे अजबान क्षेत्र में यह हादसा हुआ। अधिकांश घायलों की चोटें मामूली से मध्यम स्तर की हैं।
यूएई सरकार की अपील
अबू धाबी मीडिया कार्यालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे हालिया ईरानी हमलों से संबंधित किसी भी अफवाह या बिना सत्यापित जानकारी को न फैलाएं।
खबर अपडेट हो रही है....
