ईरान ने अमेरिकी F-35 जेट को गिराने का दावा किया
ईरान का नया दावा
ईरान का दावा : मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के बीच, ईरान ने अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को मार गिराने का आरोप लगाया है। सरकारी मीडिया के अनुसार, ईरानी सेना ने एक और अमेरिकी लड़ाकू विमान को नष्ट किया है। यह अत्याधुनिक F-35 जेट था, जिसे ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम से निशाना बनाया। ईरान की समाचार एजेंसी तस्नीम ने यह भी बताया कि अमेरिकी वायुसेना का एक पायलट ईरानी सैनिकों द्वारा पकड़ा गया है।
ईरान ने यह भी कहा कि उसने पायलट को बचाने के लिए आए अमेरिकी ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टरों को भी गिरा दिया। कुछ लीक तस्वीरों के अनुसार, अमेरिका ने एक C-130 विमान और चार ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर ईरान के क्षेत्र में भेजे थे, जिन्हें ईरान की सेना ने घुसपैठ मानते हुए नष्ट कर दिया।
BREAKING
U.S. Special Forces have entered Iran to rescue an F-15 pilot
Tasnim reports that the American pilot is believed to be being held captive by the Revolutionary Guards pic.twitter.com/iR7rL7vIXt
— Iran Observer (@IranObserver0) April 3, 2026
F-35 जेट के गिरने के बाद, पायलट ने इजेक्ट किया और वह ईरान की जमीन पर उतरा। इसके बाद से पायलट की स्थिति को लेकर विभिन्न दावे किए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पायलट को ईरानी सेना ने पकड़ लिया है, जबकि अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, जेट के गिरने के समय हुए बड़े विस्फोट में पायलट के बचने की संभावना कम है। ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी और IRIB ने भी कहा कि जेट के टकराने पर बड़ा धमाका हुआ, जिससे पायलट के जीवित रहने की संभावना घट जाती है।

BREAKING