तमिलनाडु में भगदड़: जानें भारत में हुई प्रमुख घटनाएं

तमिलनाडु में भगदड़ की घटना
तमिलनाडु में भगदड़: करूर जिले में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के नेता विजय की रैली के दौरान एक भयानक भगदड़ हुई, जिसमें 36 लोगों की जान चली गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए मृतकों की संख्या में और वृद्धि की आशंका जताई जा रही है। यह घटना 2025 में देश में हुई कई गंभीर भगदड़ों की श्रृंखला में एक और कड़ी है।
भारत में पिछले वर्षों की प्रमुख भगदड़ घटनाएं
RCB की जीत का जश्न हादसे में बदल गया
IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत का जश्न मनाने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भीड़ इकट्ठा हुई। अचानक अफरा-तफरी मचने से 11 लोगों की जान चली गई और लगभग 50 लोग घायल हुए।
महाकुंभ के दौरान भगदड़
महाकुंभ के दौरान 29 जनवरी, 2025 को संगम क्षेत्र में भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई और 60 लोग घायल हुए। लाखों तीर्थयात्री स्नान के लिए एकत्र हुए थे, जिससे स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।
रेलवे स्टेशन पर हाहाकार
15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 14 और 15 पर भगदड़ में 18 लोगों की जान गई और 15 लोग घायल हुए। भीड़ प्रबंधन की कमी ने जानलेवा हालात पैदा कर दिए।
अन्य प्रमुख हादसे
गोवा, शिरगाओ मंदिर 3 मई 2025: भगदड़ में 6 लोगों की मौत, लगभग 100 घायल।
तिरुमाला हिल्स मंदिर 8 जनवरी 2025: वैकुंठ द्वार दर्शन के दौरान 6 श्रद्धालुओं की जान गई।
हैदराबाद फिल्म स्क्रीनिंग 4 दिसंबर 2024: 'पुष्पा 2' के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत।
हाथरस सत्संग 2 जुलाई 2024: 121 लोगों की मौत।
इंदौर रामनवमी हवन 31 मार्च 2023: 36 लोग मारे गए।
माता वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू-कश्मीर 1 जनवरी 2022: 12 लोगों की मौत।
मुंबई रेलवे पुल हादसा 29 सितंबर 2017: 23 लोग मरे।
गोदावरी नदी भगदड़ 14 जुलाई 2015: 27 तीर्थयात्रियों की मौत।
पटना दशहरा 3 अक्टूबर 2014: 32 लोग मरे।
दतिया नवरात्रि 13 अक्टूबर 2013: 115 लोग मरे, 100 से अधिक घायल।
पटना छठ पूजा 19 नवंबर 2012: 20 लोग मारे गए।
हरिद्वार भगदड़ 8 नवंबर 2011: 20 लोगों की मौत।
केरल इडुक्की 14 जनवरी 2011: 104 श्रद्धालु मारे गए।
उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ 4 मार्च 2010: 63 लोगों की मौत।
जोधपुर चामुंडा देवी मंदिर 30 सितंबर 2008: 250 श्रद्धालु मारे गए।
हिमाचल प्रदेश, नैना देवी 3 अगस्त 2008: 162 लोग मारे गए।
मंधारदेवी मंदिर, महाराष्ट्र 25 जनवरी 2005: 340 श्रद्धालु मारे गए।
कुंभ मेला, नासिक 27 अगस्त 2003: 39 लोगों की मौत।