Newzfatafatlogo

नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच पर्यटकों की सुरक्षा पर चिंता

नेपाल में हाल के हिंसक प्रदर्शनों ने काठमांडू में स्थिति को बेहद तनावपूर्ण बना दिया है। एक जर्मन पर्यटक ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि कैसे निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं और सरकारी दफ्तरों को निशाना बनाया जा रहा है। इस स्थिति ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है, जिससे विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। जानें इस संकट के बारे में और क्या हो रहा है काठमांडू में।
 | 
नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच पर्यटकों की सुरक्षा पर चिंता

काठमांडू में तनावपूर्ण स्थिति

नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच राजधानी काठमांडू का माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। इस दौरान एक जर्मन पर्यटक जो वर्तमान में नेपाल में फंसा हुआ है, पर्यटक ने हालात को देखते हुए अपनी पीड़ा बताई है। उन्होंने कहा कि स्थिति बहुत बुरी है। पर्यटक ने बताया कि कल मैंने होटल से धुआं उठते देखा, लोग इमारत में फंसे हुए थे।



उसने बताया कि यहां निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। यह बहुत दुखद है कि नेपाल में हाल ही में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए थे। जिनमें कई जगह हिंसा और राजधानी में घटनाएं हुई हैं। राजधानी काठमांडू के विभिन्न इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी दफ्तरों को निशाना बनाया है। कई जगहों पर आग लगाई गई, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इन घटनाओं को लेकर चिंता जताई जा रही है। विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सक्रिय हो गए हैं और अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। जर्मन पर्यटक की आपबीती से साफ है कि काठमांडू में आम लोगों और विदेशी नागरिकों दोनों के लिए स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है।