क्या आपने देखा है गुलाबी समुद्र? जानें इसके रहस्य और खूबसूरती
गुलाबी समुद्र का अद्भुत रहस्य

दोस्तों, आज मैं आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहा हूँ, जिसे आपने शायद सोचा होगा, लेकिन कभी देखा नहीं होगा। बचपन में हमने सीखा है कि पानी का कोई रंग नहीं होता, वह पारदर्शी होता है। सभी की इच्छा होती है कि काश पानी का रंग बदल पाता। आपने समुद्र के पानी के केवल दो रंग देखे होंगे - सफेद और नीला, जो पूरी दुनिया में आम हैं। लेकिन क्या आपने कभी गुलाबी समुद्र देखा है?
जी हाँ, यह सच है! आप सोच सकते हैं कि समुद्र में रंग डाला गया होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। मेक्सिको के लॉस कलोर्डस में यह अद्भुत गुलाबी समुद्र आपको देखने को मिलेगा। यह मेक्सिको के रिओ लागार्तोस बायोस्फियर रिजर्व का एक हिस्सा है।
अब आइए जानते हैं कि इसका गुलाबी रंग कैसे बनता है। दरअसल, इस पानी में रहने वाले सूक्ष्म जीवों के शरीर से निकलने वाले केमिकल के कारण यह गुलाबी होता है। इस केमिकल को बीटा कैरोटीन कहा जाता है। समुद्र के किनारे की मिट्टी जब सूरज की रोशनी में आती है, तो वह चमकने लगती है। आजकल सोशल मीडिया पर इस गुलाबी सागर की चर्चा जोरों पर है, तो आप भी इसे देखने का मौका न चूकें!