बच्चे की बहादुरी से टला बड़ा हादसा, वायरल हुआ वीडियो
बचपन की समझदारी ने बचाई कई जिंदगियां
नई दिल्ली: बारिश का मौसम भले ही खूबसूरत लगे, लेकिन पहाड़ी और ढलान वाली सड़कों पर यह बेहद खतरनाक हो सकता है। बारिश के दौरान सड़क पर एक छोटी सी गलती भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटे बच्चे ने अपनी चतुराई से एक बड़े हादसे को टाल दिया। इस बच्चे की समझदारी ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है।
ढलान पर कार का बैलेंस बिगड़ना, लोग थे हैरान
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश के कारण सड़क पूरी तरह से भीगी हुई थी। इसी दौरान एक कार ढलान पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह धीरे-धीरे पीछे की ओर सरकने लगी। ढलान के कारण कई अन्य गाड़ियां भी पीछे खड़ी थीं और सड़क पर ट्रैफिक चल रहा था। अगर कार की गति थोड़ी और बढ़ जाती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। लोग इस खतरनाक दृश्य को देख रहे थे, लेकिन सब शॉक में थे और कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।
बच्चे ने लिया त्वरित निर्णय, बचाई कई जिंदगियां
एक पत्थर लगाकर कितनी जिंदगी बचा दी इस मासूम बच्चे ने
विडियो अंत तक देखियेगा pic.twitter.com/Tl46g2xrnc
— Siya
(@Siya_189o) July 2, 2026
वीडियो पर 41 लाख से ज्यादा व्यूज, लोग बोले- 'रियल लाइफ हीरो'
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस वीडियो को @Siya_189o नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 41 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और इस पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि इस छोटे बच्चे ने समझदारी में बड़ों को भी पीछे छोड़ दिया। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि सही समय पर लिया गया एक छोटा फैसला कितना बड़ा नुकसान रोक सकता है, यह आज देखने को मिला। कई अन्य लोगों ने लिखा कि असली हीरो हमें रियल लाइफ में भी देखने को मिलते हैं। इतनी छोटी उम्र में बिना घबराए हालात को संभालने वाले इस बच्चे की हिम्मत और बुद्धिमानी को हर कोई सराह रहा है।

(@Siya_189o)