स्पेन के स्यूटा में सीमा पर मची अफरा-तफरी: क्या है असली वजह?
स्पेन का स्यूटा: जंग के मैदान जैसा दृश्य
नई दिल्ली: उत्तरी अफ्रीका के किनारे स्थित स्पेन का छोटा शहर स्यूटा हाल ही में एक युद्ध क्षेत्र जैसा दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। मोरक्को की सीमा के निकट इस क्षेत्र में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि यह न केवल स्पेन बल्कि पूरे यूरोप को हिला कर रख दिया है। बेहतर जीवन की तलाश में हजारों लोग सीमा पार करने की कोशिश में जुटे हैं। हाल में सामने आए वीडियो देखकर यह विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि यह वास्तविकता है या किसी फिल्म का दृश्य। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस अफरा-तफरी में कम से कम 18 लोगों की जान गई है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि स्पेन सरकार को शहर में सेना तैनात करनी पड़ी।
सीमा पर व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त
स्पेन सरकार ने स्पष्ट किया है कि सिविल गार्ड बलों की सहायता के लिए सेना को स्यूटा भेजा जा रहा है, ताकि वहां कानून-व्यवस्था को बहाल किया जा सके। प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज और गृह मंत्री फर्नांडो ग्रांडे-मार्लास्का शुक्रवार को स्यूटा का दौरा करेंगे। सिविल गार्ड अधिकारियों के एक संगठन के प्रमुख राशिद स्बीही ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि सीमा पर स्थिति पूरी तरह बेकाबू हो चुकी है और पार करने वालों की संख्या का सही आंकड़ा बताना भी संभव नहीं रह गया है।
वीडियो में दिखी भीड़
वीडियो फुटेज में तराजाल समुद्र तट के रास्ते बड़ी संख्या में लोग स्थानीय सड़कों की ओर बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिनमें ज्यादातर मोरक्को के युवा पुरुष हैं, साथ ही महिलाएं और छोटे बच्चों वाले परिवार भी शामिल हैं। एपी से जुड़े एक फोटो पत्रकार ने बताया कि इनमें से कई लोग स्पेन की जय-जयकार करते हुए नारे लगा रहे थे।
NEW: Spain is now deploying its military after thousands of military-aged men stormed over the border into Ceuta, Spain.
— Collin Rugg (@CollinRugg) July 30, 2026
Ceuta authorities are calling on Madrid to declare a national emergency after the border "totally collapsed."
"The situation is absolute chaos. It’s not… pic.twitter.com/Mpe5Lc1xlK
इटली पर भी असर
इस घटनाक्रम का प्रभाव स्पेन की सीमाओं से आगे इटली तक भी महसूस किया गया है, जो प्रवासियों के लिए एक प्रमुख गंतव्य है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने चेतावनी दी है कि यदि आवश्यक हुआ, तो वे अपने नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर स्पेन के साथ शेंगेन खुली सीमा व्यवस्था को निलंबित करने पर विचार कर सकती हैं, भले ही इटली की सीधी सीमा स्पेन से नहीं लगती।
तैरकर पार करने की कोशिश
मोरक्को के कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम प्रवासियों को ऐसे कूटनीतिक या कानूनी फैसलों की जानकारी नहीं होती। दरअसल, हिंसा और आर्थिक तंगी से जूझ रहे अफ्रीकी देशों के लोगों के लिए यूरोप में प्रवेश का सबसे आसान रास्ता स्पेन का यह तटीय क्षेत्र माना जाता है। मोरक्को के फनिदेक शहर से स्यूटा की दूरी लगभग पांच किलोमीटर है, जिसे कई लोग तैरकर पार करने की कोशिश करते हैं, जबकि बेल्यूनेश जैसे नजदीकी क्षेत्रों से भी घुसपैठ की कोशिशें होती रही हैं।
