आज का राशिफल: जानें सभी राशियों का हाल
राशियों का आज का हाल
आज मंगल वृषभ राशि में स्थित हैं, जबकि बुध मिथुन राशि में अपनी यात्रा कर रहे हैं। सूर्य और गुरु कर्क राशि में हैं, जहां गुरु को उच्च स्थान प्राप्त है। शुक्र और केतु सिंह राशि में एक विपरीत संयोग बना रहे हैं। चंद्रमा तुला राशि में विशाखा नक्षत्र में हैं, जो प्रेम, रिश्तों और वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव का संकेत देते हैं। राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
मेष
शादी के योग बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में मिठास आएगी और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। संतान, व्यापार और नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। निवेश के लिए यह समय अनुकूल है। मां काली की आराधना करें।
वृषभ
ज्ञान और नई जानकारी प्राप्त होगी। बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है, लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। निवेश करना फायदेमंद रहेगा। गणेश जी का स्मरण करें।
मिथुन
भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। प्रेम संबंधों में हल्की नोकझोंक हो सकती है। व्यापार सामान्य रहेगा और विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। निवेश किया जा सकता है। मां काली की पूजा करें।
कर्क
घर-परिवार में छोटी-मोटी कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार के मामले में दिन अच्छा रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
सिंह
सिरदर्द, आंखों की परेशानी या थकान महसूस हो सकती है। मानसिक तनाव भी रह सकता है। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। पीले रंग की वस्तु धारण करना शुभ रहेगा।
कन्या
खर्च बढ़ने से चिंता हो सकती है। मानसिक दबाव भी बना रहेगा। फिलहाल निवेश से बचें, धन हानि की आशंका है। आय बनी रहेगी लेकिन वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। शनिदेव की पूजा लाभदायक रहेगी।
तुला
स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। प्रेम, संतान और व्यापार में शानदार परिणाम मिलेंगे। निवेश के लिए समय अनुकूल है। मसूर की दाल या लाल वस्त्र का दान करें।
वृश्चिक
अनजाना भय परेशान कर सकता है। आंखों और सिर से जुड़ी दिक्कतों का ध्यान रखें। व्यापार और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन निवेश फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। लाल वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा।
धनु
यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
मकर
व्यापार में मजबूती आएगी और कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। तांबे की वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
कुंभ
भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। यात्रा और धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छे रहेंगे। फिलहाल निवेश टालना बेहतर होगा। गणेश जी की पूजा करें।
मीन
चोट या दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतें। वाहन धीरे चलाएं और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन निवेश से बचना उचित रहेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुभ फलदायी रहेगा।
