Newzfatafatlogo

अब होगा असली खेला! धूम मचाने आ गई रॉयल एनफील्ड की पहली फ्लैक्स फ्यूल बाइक

 | 
अब होगा असली खेला! धूम मचाने आ गई रॉयल एनफील्ड की पहली फ्लैक्स फ्यूल बाइक
भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024: प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित भारत मोबिलिटी एक्सपो का समापन हो गया है, लेकिन इस मोबिलिटी एक्सपो में देश की ऑटो इंडस्ट्री का भविष्य देखने को मिला। भारत मोबिलिटी एक्सपो में भारत और विदेश से सैकड़ों ऑटो कंपनियों ने भाग लिया, जिन्होंने जनता के साथ अपने आगामी लॉन्च के बारे में जानकारी साझा की।
भारत मोबिलिटी एक्सपो में रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का प्रदर्शन किया। रॉयल एनफील्ड की पेट्रोल से चलने वाली क्लासिक 350 बाइक देश में काफी लोकप्रिय है। ऐसे में फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली क्लासिक 350 बाइक भी लोगों को पसंद आएगी. साथ ही 85 फीसदी इथेनॉल पर चलने वाली यह बाइक पर्यावरण के लिए भी काफी अच्छी होगी.अब होगा असली खेला! धूम मचाने आ गई रॉयल एनफील्ड की पहली फ्लैक्स फ्यूल बाइक
फ्लेक्स फ्यूल क्लासिक 350 डिज़ाइन
फ्लेक्स फ्यूल पावर्ड रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक को ट्विन डाउनट्यूब स्पिन फ्रेम के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही बाइक का फ्रंट सस्पेंशन टेलिस्कोपिक ट्विन ट्यूब शॉक वाला होगा। इसके अलावा रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 फ्लेक्स फ्यूल में 349cc सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन मिलेगा।
इस इंजन की क्षमता 4000rpm पर 20.2 bhp की पावर और 27Nm का पीक टॉर्क होगा। बाइक 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगी। आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड ने यह इंजन Meteor 350, हंटर और बुलेट जैसी बाइक्स में दिया है।
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 कीमतअब होगा असली खेला! धूम मचाने आ गई रॉयल एनफील्ड की पहली फ्लैक्स फ्यूल बाइक
रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 बाइक की कीमत 1.93 लाख रुपये से शुरू होती है। यह बाइक मल्टी कलर ऑप्शन रेड, डार्क स्टेल्थ ब्लैक, मार्स ग्रे, हैल्सियॉन ब्लैक, क्रोम ब्राउन, डार्क गनमेंटल ग्रे, सिंगल डेजर्ट सैंड, हैल्सियॉन ग्रीन में उपलब्ध है। यह बाइक आपको हरे और लाल रंग के अलग-अलग शेड्स के साथ डुअल टोन कलर में मिलेगी। इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल पावर्ड रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक में कंपनी की पुरानी क्लासिक 350 बाइक जैसे ही फीचर्स होंगे। रॉयल एनफील्ड ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उसकी पहली फ्लेक्स फ्यूल पावर्ड बाइक कब लॉन्च होगी।