Newzfatafatlogo

Top 5 best-selling Bikes: जनवरी 2024 में धूम मचाने वाले टॉप 5 टू-व्हीलर ब्रांड्स! रेस में कौन है सबसे आगे?

 | 
Top 5 best-selling Bikes: जनवरी 2024 में धूम मचाने वाले टॉप 5 टू-व्हीलर ब्रांड्स! रेस में कौन है सबसे आगे
टॉप-5 बेस्ट सेलिंग टू-व्हीलर्स: जनवरी 2024 में टू-व्हीलर्स की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई। कई बड़ी कंपनियों ने सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। बिक्री के मामले में भारत में हीरो और होंडा टॉप पर हैं। इसमें हीरो पहले और होंडा दूसरे नंबर पर है। आइए आपको जनवरी 2024 में सबसे ज्यादा बिक्री वाली टॉप 5 टू-व्हीलर कंपनियों के बारे में बताते हैं।
हीरो
हीरो मोटोकॉर्प ने नए साल की जोरदार शुरुआत की है। हीरो भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन है, जिसने पिछले महीने (जनवरी 2024) 4,20,934 यूनिट्स बेचीं। साल-दर-साल इसकी बिक्री में 20.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।Top 5 best-selling Bikes: जनवरी 2024 में धूम मचाने वाले टॉप 5 टू-व्हीलर ब्रांड्स! रेस में कौन है सबसे आगे?
होंडा
होंडा के लिए एक्टिवा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। जनवरी 2024 में होंडा ने घरेलू बाजार में 3,82,512 यूनिट्स की बिक्री की, जो साल-दर-साल 37.5 फीसदी की बढ़ोतरी है। होंडा ने जनवरी 2023 में 2,78,143 यूनिट्स बेचीं।
टीवीएस
पिछले महीने टीवीएस 2,68,233 यूनिट्स की बिक्री के साथ घरेलू बाजार में तीसरे स्थान पर थी। इसकी बिक्री में सालाना 23.9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. टीवीएस ने जनवरी 2023 में 2,16,471 यूनिट्स बेचीं।
बजाज
जनवरी 2024 में 1,93,350 इकाइयों की घरेलू बिक्री के साथ बजाज चौथे स्थान पर था। इसकी बिक्री में सालाना 35.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जबकि पिछले साल जनवरी (2023) में बजाज ने 1,42,368 यूनिट्स की बिक्री की थी।Top 5 best-selling Bikes: जनवरी 2024 में धूम मचाने वाले टॉप 5 टू-व्हीलर ब्रांड्स! रेस में कौन है सबसे आगे?
सुज़ुकी
जनवरी 2024 में टॉप-5 सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया ब्रांडों की सूची में सुजुकी पांचवें स्थान पर है। जनवरी 2023 में बेची गई 66,209 इकाइयों की तुलना में जनवरी 2024 में इसकी 80,511 इकाइयाँ बिकीं। इसकी बिक्री साल-दर-साल 21.6 फीसदी बढ़ी है।