Newzfatafatlogo

₹5.54 लाख की इस फैमिली कार का पूरा देश दीवाना, टाटा पंच से लेकर हुंडई क्रेटा तक फेल

 | 
₹5.54 लाख की इस फैमिली कार का पूरा देश दीवाना, टाटा पंच से लेकर हुंडई क्रेटा तक फेल
FADA की ओर से वाहन बिक्री पर एक रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2024 में किन कार कंपनियों ने भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा कारें बेची हैं। हम आपको इस खबर में यही जानकारी दे रहे हैं।
कितना बिका?
भारतीय बाजार में वाहनों की बिक्री को लेकर फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2024 में देशभर में 330107 यूनिट पैसेंजर वाहन बेचे गए। साल-दर-साल आधार पर यह फरवरी 2023 की तुलना में 12.36 प्रतिशत अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा गाड़ियां बेची हैं। इसके बाद हुंडई, टाटा, महिंद्रा, किआ, टोयोटा, होंडा, स्कोडा-फॉक्सवेगन, एमजी और रेनॉल्ट टॉप-10 में शामिल हो गए हैं।
मारुति सुजुकी
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने फरवरी 2024 में कुल 131191 गाड़ियां बेची हैं। कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 39.74 प्रतिशत मार्केट शेयर पर कब्जा कर लिया है। साल-दर-साल आधार पर फरवरी 2023 में 120381 यूनिट्स की बिक्री हुई।₹5.54 लाख की इस फैमिली कार का पूरा देश दीवाना, टाटा पंच से लेकर हुंडई क्रेटा तक फेल
हुंडई मोटर्स
दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी Hyundai ने फरवरी 2024 के दौरान भारतीय बाजार में कुल 46464 यूनिट वाहन बेचे हैं। कंपनी ने यात्री वाहन खंड में 14.08 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा कर लिया है। साल दर साल आधार पर फरवरी 2023 में 39870 यूनिट्स की बिक्री हुई।
टाटा मोटर्स
बिक्री के मामले में टाटा मोटर्स तीसरे स्थान पर है। कंपनी ने फरवरी 2024 के दौरान भारतीय बाजार में कुल 44784 वाहन बेचे हैं। कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 13.57 प्रतिशत मार्केट शेयर पर कब्जा कर लिया है। साल-दर-साल आधार पर कंपनी ने फरवरी 2023 में 39561 यूनिट्स की बिक्री की।
महिंद्रा
लिस्ट के मुताबिक बिक्री के मामले में महिंद्रा नंबर-4 पर रही। कंपनी ने फरवरी 2024 के दौरान भारतीय बाजार में कुल 38071 वाहन बेचे हैं। कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 11.53 प्रतिशत मार्केट शेयर पर कब्जा कर लिया है। साल-दर-साल आधार पर कंपनी ने फरवरी 2023 में 30645 यूनिट्स की बिक्री की।
किआ मोटर्स
दक्षिण कोरियाई कार कंपनी किआ ने भी बिक्री के मामले में टॉप-5 कंपनियों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। किआ ने फरवरी 2024 के दौरान भारतीय बाजार में कुल 20357 वाहन बेचे हैं। कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 6.17 फीसदी मार्केट शेयर पर कब्जा कर लिया है. साल-दर-साल आधार पर कंपनी ने फरवरी 2023 में 20141 यूनिट्स की बिक्री की।₹5.54 लाख की इस फैमिली कार का पूरा देश दीवाना, टाटा पंच से लेकर हुंडई क्रेटा तक फेल
टोयोटा इंडिया
जापानी कार कंपनी टोयोटा ने भी फरवरी 2024 के दौरान भारतीय बाजार में 19498 यूनिट वाहन बेचे हैं। कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 5.91 प्रतिशत मार्केट शेयर पर कब्जा कर लिया है। साल-दर-साल आधार पर कंपनी ने फरवरी 2023 में 12819 यूनिट्स की बिक्री की।
होंडा कार
होंडा कार्स ने भी फरवरी 2024 के दौरान भारतीय बाजार में 6597 यूनिट वाहन बेचे हैं। कंपनी ने यात्री वाहन खंड में दो प्रतिशत बाजार पर कब्जा कर लिया है। साल-दर-साल आधार पर कंपनी ने फरवरी 2023 में 5886 यूनिट्स की बिक्री की।
स्कोडा-वोक्सवैगन
यूरोपीय कार निर्माता स्कोडा-फॉक्सवैगन ने फरवरी 2024 के दौरान भारत में कुल 5690 यूनिट वाहन बेचे हैं। कंपनी ने यात्री वाहन खंड में 1.72 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा कर लिया है। लेकिन साल-दर-साल आधार पर कंपनी ने फरवरी 2023 में 6971 यूनिट्स की बिक्री की।₹5.54 लाख की इस फैमिली कार का पूरा देश दीवाना, टाटा पंच से लेकर हुंडई क्रेटा तक फेल
एमजी मोटर्स
FADA की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स ने भी फरवरी 2024 के दौरान कुल 3738 यूनिट वाहन बेचे। जबकि पिछले साल फरवरी महीने में कंपनी ने 3776 गाड़ियां बेची थीं।
रेनो
फ्रांसीसी कार निर्माता रेनॉल्ट ने भी साल-दर-साल बिक्री में गिरावट दर्ज की है। पिछले साल फरवरी महीने में कंपनी ने 4950 यूनिट्स की बिक्री की थी। जबकि इस साल फरवरी महीने में कंपनी ने 3568 यूनिट्स की बिक्री की है।