Newzfatafatlogo

₹ 5.55 लाख की इस कार के आगे बलेनो, पंच और क्रेटा का निकला दम, कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक, सबको खूब भायी

 | 
₹ 5.55 लाख की इस कार के आगे बलेनो, पंच और क्रेटा का निकला दम, कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक, सबको खूब भायी
देश में हर महीने बड़ी संख्या में गाड़ियां बिकती हैं। पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में कारों की बिक्री भी काफी ज्यादा है। फरवरी 2024 के दौरान किस कंपनी की कार सबसे ज्यादा पसंद की गई? साथ ही टॉप 10 कारों की लिस्ट में किसका नाम शामिल है? हम आपको इस खबर में यही जानकारी दे रहे हैं
मारुति वैगन आर
मारुति सुजुकी की वैगन आर कार पिछले महीने ज्यादातर भारतीयों की पसंद बन गई है। फरवरी 2024 में 5.54 लाख रुपये की इस कार ने बाकी सभी कारों को पछाड़कर नंबर 1 पोजिशन हासिल कर ली। जानकारी के मुताबिक फरवरी 2024 में इस कार की कुल 19412 यूनिट्स बिकीं। जबकि फरवरी 2023 के दौरान कुल 16889 यूनिट्स की बिक्री हुई।
टाटा पंच
देश की तीसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा की पंच इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। फरवरी 2024 के दौरान इस माइक्रो एसयूवी की कुल 18438 यूनिट्स बिकीं। जबकि पिछले साल फरवरी महीने में 11169 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।₹ 5.55 लाख की इस कार के आगे बलेनो, पंच और क्रेटा का निकला दम, कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक, सबको खूब भायी
मारुति बलेनो
मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक बलेनो को भी पिछले महीने काफी पसंद किया गया। नेक्सा डीलरशिप द्वारा पेश की गई बलेनो की फरवरी 2024 में कुल 17517 यूनिट्स बिकीं। जबकि फरवरी 2023 में 18592 लोगों ने इस प्रीमियम हैचबैक को खरीदा था।₹ 5.55 लाख की इस कार के आगे बलेनो, पंच और क्रेटा का निकला दम, कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक, सबको खूब भायी
मारुति डिजायर
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति द्वारा डिजायर को कॉम्पैक्ट सेडान के रूप में भी पेश किया जाता है। कंपनी की इस शानदार कार को पिछले महीने 15837 लोगों ने खरीदा। फरवरी 2023 में इस सेडान कार को 16798 लोगों ने खरीदा।
अन्य कार की स्थिति
टॉप-5 के साथ ही मारुति अर्टिगा इस लिस्ट में छठे स्थान पर रही। पिछले महीने इस एमपीवी की कुल 15519 यूनिट्स ग्राहकों ने खरीदीं। इसके बाद हुंडई क्रेटा को 15276, महिंद्रा स्कॉर्पियो को 15051, टाटा नेक्सॉन को 14395 और मारुति फ्रैंक्स को 14168 ग्राहकों ने खरीदा।